फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of Rs 1.13 lakh from milk seller

Karnal News: दूध विक्रेता से 1.13 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 03 Feb 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 03 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.13 lakh from milk seller
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कुरियर भेजने के नाम पर जिले के एक दूध विक्रेता से लिंक भेजकर दो रुपये डलवाकर बाद में व्यापारी के खाते से एक लाख 13 हजार 721 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। रामनगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेमनगर निवासी अविनाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मदर डेयरी मिल्क का व्यवसाय है। उसका एक कुरियर लेट हो रहा था। उसने जानकारी प्राप्त करने के लिए ब्लू डार्ट कुरियर का नंबर ऑनलाइन गूगल से निकाला। जब उस नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने उसे कहा कि आपका कुरियर वेयर हाउस में है। वहीं उनके पास उसका सही पता न होने के कारण कुरियर लेट हो रहा है।
विज्ञापन

आरोपी ने उससे कहा कि आप अपना पता कंफर्म करवा दे तो उसका कुरियर पहुंच जाएगा। उन्होंने उसे पता सही करवाने के लिए ऑनलाइन दो रुपये भेजने को कहा। उसने फिर व्हाट्सएप की माध्यम से उन्हें दो रुपये भेज दिए। इसके बाद उसके एसबीआई के खाते से एक बार 99,999 रुपये, दूसरी बार 9940 रुपये और उसके केनरा बैंक के खाते से 3782 रुपये निकाल गए। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed