फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of one crore 84 lakh rupees in Central Bank, case against two officers

सेंट्रल बैंक में एक करोड़ 84 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो अधिकारियों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fraud of one crore 84 lakh rupees in Central Bank, case against two officers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के सेक्टर-7 स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बैंक के ही दो अधिकारियों पर 184.62 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस ने दो अधिकारियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-7 स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर दीपक यादव ने बताया कि गांव टियोंठा निवासी कृष्ण कुमार बैंक में शाखा प्रमुख है, और वैशाली चौहान निवासी दिल्ली बैंक में सहायक प्रबंधक है। इन दोनों ने मिलभगत कर फर्जी एफडीआर तैयार कर उपभोक्ताओं से पूछे बिना लेेन-देन किया।

इतना ही नहीं शाखा प्रमुख होने के कारण कृष्ण कुमार के पास एटीएम की चाबी, पासवर्ड था। आरोपी ने एटीएम से भी 42.04 लाख रुपये निकाल लिए। ऐसे में दोनों आरोपियों ने करीब 184.62 लाख रुपये की बैंक के साथ धोखाधड़ी की है। सेक्टर-32, 33 थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed