फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of nine lakhs from two people on the pretext of sending them abroad

Karnal News: विदेश भेजने के बहाने दो लोगों से नौ लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud of nine lakhs from two people on the pretext of sending them abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से नौ लाख रुपये ठग लिए। दोनों ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कलवेहड़ी निवासी रमेश कुमार ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को बताया कि वह हाल ही में आरके पुरम गली नंबर छह में रहता है। दिसंबर 2021 में आरोपी अजायब सिंह निवासी डेरा गांव आंबवाली माजरा याहियापुर जिला शामली यूपी से लखविंद्र सिंह के घर गांव बुढ़ाखेड़ा में मिला। आरोपी ने बताया कि वह विदेश भेजने का काम करता है। वह किसी को अमेरिका भिजवा काम दिलवा सकता है, इसके लिए 22 लाख रुपये लगेंगे। उसका बेटी विशाल बेरोजगार था तो वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने कहा कि वह पांच लाख रुपये पहले लेगा, बाकी विदेश जाने के बाद देने होंगे। उसने जनवरी 2022 को आरोपी को चार लाख रुपये का चेक दे दिया और एक लाख रुपये नकद साथ में पासपोर्ट भी दे दिया।
विज्ञापन

उसने विश्वास दिलाया कि वह उसके बेटे को जल्द फ्लाइट में बैठा देगा। फरवरी 2022 में आरोपी ने नई दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए फ्लाइट में बैठाया और कुछ दिन बाद दुबई से बहरीन भेज दिया। उसका बेटा तकरीबन डेढ़ महीने तक वहीं रहा। इस दौरान उसे खाना, खर्चा भी नहीं दिया। बाद में आरोपी ने बेटे को भारत बुला दिया। जब उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। वहीं एक अन्य मामले में गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी राजकुमार ने भी उक्त आरोपी के खिलाफ उसके बेटे दीपक को विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed