{"_id":"672e7c94ebb69b86150db3c6","slug":"fraud-in-the-name-of-recruitment-of-sub-inspector-in-delhi-karnal-news-c-18-knl1008-515366-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दिल्ली में सब इंस्पेक्टर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दिल्ली में सब इंस्पेक्टर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी
Sat, 09 Nov 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दिल्ली में सब इंस्पेक्टर लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से सात लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। सेक्टर-32 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में सेक्टर-8 निवासी अवनीश ने बताया कि आरोपी सुगम, सत्य नारायण ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। ये दोनों आरोपी उसके रिश्तेदार है। एक जुलाई 2022 को ये दोनों पिता -पुत्र उसके घर आए थे। उन्होंने कहा था कि दिल्ली होम मिनिस्ट्री में उच्च अधिकारियों के साथ सेटिंग है। अगर तुम्हे सब इंस्पेक्टर लगना है तो तुम्हे लगवा देंगे। इसके लिए 17 लाख रुपये लगेंगे।
वह उनकी बातों में आ गया। आरोपियों ने उसे एक ऑफर लेटर भी दिया था। कहा था कि एक दिसंबर 2023 को ज्वाइन करना है। इसके बाद उसने आरोपियों को अलग अलग समय में नौ लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे लारे लगाने शुरु कर दिए। जब उसने वह ऑफर लेटर चेक कराया तो वह फर्जी था। आरोपियों ने उसे दो लाख रुपये तो वापस कर दिए बाकी के रुपये वापस नहीं किए।