{"_id":"662060ec31342e54d20a8204","slug":"fraud-in-the-name-of-giving-franchise-to-the-company-karnal-news-c-18-knl1008-370503-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक कॉफी कंपनी की फ्रेंचाइजी देने का लालच देकर 34.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार भूपिंद्र मदान, मनीष गुप्ता, अभिषेक निवासी गुजरात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में नई अनाज मंडी निवासी अंकित कुंडू व अंजुल चौहान ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर ठेका कॉफी प्राइवेट लिमिटेड का विज्ञापन देखा था। इसके बाद उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया।
वह 24 जुलाई 2023 को अहमदाबाद में आरोपियों के कार्यालय में गए। वहां आरोपियों ने बताया कि 19 लाख 42 हजार 500 रुपये का एग्रीमेंट बनेगा। जिसमें बिजनेस करने के लिए 10 रेहड़ी कार्ड, पोस्ट डिवाइस, कार्ट की ब्रांडिंग का सामान मिलेगा। सेटअप करने का सारा काम हमारा होगा। आपको बस 19 लाख 42 हजार 500 रुपये देने होंगे। जिसने चार लाख रुपये फ्रेंचाइजी के होंगे। 10 लाख रुपये कार्ट, एक लाख रुपये ब्रिडिंग मेटिरीयल व 1.25 लाख पोस्ट डिवाइसिस व 25 हजार रुपये सिक्योरिटी के होंगे। इसके बाद उन्होंने सौदा तय कर दिया। आरोपियों ने सोनीपत की फ्रेंचाइजी देने और विदेश में भी काम करने का आश्वासन दिया। इस कारण उन्होंने अलग-अलग समय में करीब साढ़े 34 लाख रुपये आरोपियों दे दिए। आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी कर फ्रेंचाइजी नहीं दी।