फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud in plot purchase

प्लॉट खरीद-फरोख्त में 50 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 07 Dec 2013 04:46 PM IST
कैथल
कैथल Updated Sat, 07 Dec 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
Fraud in plot purchase
कुरुक्षेत्र रोड पर बारह सौ गज का एक प्लॉट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति 50 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने आदर्श नगर के एक व्यक्ति से प्लॉट बचने के लिए पचास लाख रुपये ले लिए, लेकिन वह रजिस्ट्री के समय मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस में दी शिकायत में आदर्श नगर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसने पूजा मोहल्ला निवासी सतपाल से कुरूक्षेत्र रोड पर एक 1210 गज के प्लॉट का सौदा किया।
विज्ञापन


सतपाल ने बताया था कि यह प्लॉट उसकी मां के नाम है। लेकिन उसके पास इसकी पॉवर ऑफ अटार्नी है और वह इसे बेच सकता है। मनोज ने बताया कि उसने सतपाल की बातों में आकर प्लॉट खरीदने का सौदा कर लिया। सौदे के तहत मनोज ने 31 अगस्त 2013 को सतपाल को पहली किश्त के तौर पर 27 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 10 सितंबर 2013 को उसने सतपाल को 15 लाख रुपये और दिए। इसके बाद मनोज ने सतपाल को 15 सितंबर 2013 को आठ लाख रुपये देकर कुल पचास लाख का भुगतान किया। मनोज ने बताया कि सौदे के अनुसार 29 नवंबर 2013 को प्लॉट की रजिस्ट्री करवानी थी।


वह रजिस्ट्री के लिए समय अनुसार तहसील में पहुंच गया, लेकिन आरोपी सतपाल मौके पर नहीं पहुंचा। मनोज ने बताया कि पैसे लेने के बाद से सतपाल फरार चल रहा है। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दे दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास भुगतान किए गए पैसे की रसीद भी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed