फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud: Came without DVR dummy camera for leg passing, files stopped

फर्जीवाड़ा : बिना डीवीआर डमी कैमरा टांग पासिंग कराने पहुंचे, फाइलें रुकीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Fraud: Came without DVR dummy camera for leg passing, files stopped
- छुट्टी के दिन नहीं आए स्कूलों में चालक तो करनाल में महज 10 बसें मैदान में पहुंचीं, इनमें से तीन अनफिट निकलीं
विज्ञापन


गगन तलवार

करनाल। सरकार की हिदायत पर स्कूल बसों की जांच बंद करके इन्हें पासिंग और फिटनेस के लिए समय दिया गया है लेकिन बस चालक और स्कूल संचालक सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के मानकों की जानबूझकर अनदेखी कर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि कई स्कूल बसें बिना डीवीआर के ही खाली सीसीटीवी कैमरे का खोल बस में टांग कर पासिंग कराने पहुंच गई।

ऐसी बसें जांच में पकड़ी गईं, जिनकी फिटनेस प्रमाणपत्र की फाइल को जांच टीम ने मौके पर ही रोक दिया। वहीं कई स्कूल बस संचालकों ने मौके पर कर्मचारी बुलाकर बसों में डीवीआर भी फिट कराए। अधिकारियों के अनुसार ऐसा करनाल सहित कई जिलों में देखने को मिला। इसके अलावा करनाल में एक बस ऐसी भी आई, जिसमें डीवीआर पिछले दो साल से खराब था, सीसीटीवी को देखकर भी ऐसा लग रहा था, जैसे पुरानी बस की शुरुआत में एक बार लगवाने के बाद कभी इन्हें साफ या मरम्मत न कराई हो।
विज्ञापन


रामनवमी के अवकाश के चलते बुधवार को स्कूल बंद थे, ऐसे में छुट्टी के दिन पासिंग कराने के लिए महज 10 बसें ही पहुंचीं। इनमें से सात बसें मानकों के अनुरूप मिलीं, जबकि तीन में खामी होने पर इनकी फाइल को रोक दिया गया। गेहूं कटाई और अवकाश का दिन होने के कारण कई बस चालक स्कूल नहीं पहुंचे, ऐसे में बसों की जांच नहीं हो पाई। अब विभाग की ओर से कार्यदिवस में शुक्रवार और सोमवार को होने वाली पासिंग में भीड़ होने का अनुमान है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




बसें ठीक कराने में जुटे कई संचालक

इधर, पासिंग मैदान में पहुंचने पर बसें मानकों में फेल न रह जाएं, इसलिए कुछ स्कूल संचालक बसों को ठीक कराने में जुटे हुए हैं। इसके लिए गैराज आदि में भी भीड़ है। सीसीटीवी कैमरों के अलावा बसों के फ्रंट शीशे का स्टीकर, मोबाइल और हेल्पलाइन नंबर आदि गायब हैं। वहीं कुछ स्कूलों की ओर से चालकों की वर्दी भी अब सिलवाने की हिदायत दी जा रही है। ताकि जांच के दौरान चालक के वर्दी में न होने पर चालान न हो जाए।



कल से चार दिन लगातार होगी पासिंग

आरटीए निरीक्षक सुरेंद्र सैनी के अनुसार, बसों की फिटनेस और पासिंग के लिए स्कूल संचालकों को विशेष शिविर लगाने का मैसेज भी भेजा गया था। सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के अध्यक्ष डॉ. राजन लांबा की ओर से मैसेज जारी किया गया था लेकिन छुट्टी का दिन होने के कारण बस चालक नहीं पहुंचे। इसके अलावा अब शुक्रवार को कार्यदिवस, शनिवार और रविवार को अवकाश व सोमवार को पासिंग का दिन निर्धारित होने पर पासिंग के लिए भीड़ जुटेगी। सरकार की हिदायत पर अवकाश के दिन पासिंग की जा रही है।






रामनवमी के अवकाश पर भी बुधवार को स्कूल बसों की पासिंग की गई। सेक्टर-32 के मैदान में 10 बसें पहुंची थीं। स्कूल संचालकों को हिदायत है कि वे समय रहते बसों की फिटनेस पर ध्यान दें। बाद में अनफिट बस मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
- विजय देसवाल, जिला परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed