फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud accused arrested

Karnal News: धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इंद्री पुलिस ने एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने साढ़े दस हजार रुपये की नकदी बरामद की। आरोपी लोगों को रकम लेकर विदेश भेजने का झांसा देता था। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता सुरेश, चतर व तेजपाल के बेटे साहिल, विशाल और अंकित को दुबई के रास्ते से अमेरिका भेजने के नाम पर आरोपी सुमित ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के बच्चों से संपर्क किया व उनको विदेश में जाकर पैसा कमाने का लालच दिया। इसके बाद साहिल, विशाल व अंकित को दुबई, तंजानिया के रास्ते से अमेरिका भेजने के नाम पर इकरारनामा दिया।

इसके बाद आरोपी ने बच्चों से पासपोर्ट व अन्य सभी कागजात ले लिए व साहिल से साढ़े तेरह लाख, अंकित से साढ़े आठ लाख और विशाल से भी आठ लाख रुपए ले लिए थे। आरोपी सुमित साहिल को कागजात की कमी के कारण विदेश न भेज सका जबकि विशाल और अंकित को दुबई तो भेज दिया परंतु अमेरिका तक नहीं भेज सका। विशाल और अंकित अभी तक दुबई में ही फंसे हैं। जिनका कुछ पता नहीं है। न ही आरोपी सुमित उनके बारे में कुछ बता रहा है और रुपये भी वापस नहीं दे रहा है। आरोपी उल्टा फोन मिलाने पर जान से मारने की धमकी देता है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ इंद्री थाने में 21 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed