फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four year old child dies due to drowning in canal

Karnal News: नहर में डूबने से चार साल के बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Four year old child dies due to drowning in canal
- एक अन्य बच्चे के साथ साइकिल चलाते हुए घूमने निकला था गर्वित
विज्ञापन

- कुछ महीने पहले ही कराया था दिल में छेद का ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नगला रोड़ान गांव में साइकिल चलाते समय एक चार वर्षीय बच्चा आवर्धन नहर में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे का शव नहर से बरामद कर लिया है। परिजनों ने बताया कि चार वर्षीय गर्वित उनका इकलौता बेटा था। उसके दिल में छेद था। उसका इलाज कराने के लिए माता-पिता ने मुश्किल से पांच लाख रुपये एकत्रित किए थे। कुछ महीने पहले ही गर्वित का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के बाद वह अच्छे से खेलने लगा था।
मंगलवार को गर्वित स्कूल गया था। दोपहर को स्कूल से आने के बाद वह ट्यूशन पर गया और फिर पड़ोस के एक बच्चे के साथ साइकिल लेकर खेलने घर से निकल गया। घर से करीब 250 मीटर दूर वह साइकिल चलाता हुआ नहर पर चला गया। इस दौरान गर्वित नहर में गिर गया। उसके साथ मौजूद दूसरा बच्चा रोने लगा। उसके रोने की आवाज सुनकर कुछ दूर खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर उससे पूछा तो बच्चे ने बताया कि गर्वित नहर में गिर गया है। यह सुनते ही उन्होंने गांव में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गर्वित के शव को रिंडल के समीप से बरामद किया। परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। गर्वित की एक बहन है।
विज्ञापन


नहर किनारे नहीं सुरक्षा के इंतजाम
ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव के समीप ही नहर गुजर रही है। नहर के किराने सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं और न ही दिवार है। यह कोई पहला हादसा नहीं है। दो साल पहले भी एक बच्चा ऐसे ही साइकिल चलाता हुआ नहर में गिर गया था। वह खेत में चाय लेकर जा रहा था। उनकी प्रशासन से मांग है कि नहर के किनारे सुरक्षा के इंतजाम कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed