फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four teams engaged in search of robbers, scanned CCTV

Karnal News: लुटेरों की तलाश में जुटी चार टीमें, खंगाले सीसीटीवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Four teams engaged in search of robbers, scanned CCTV
- बैंक से नकदी निकालकर लौट रहे आढ़ती से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटी थी 10 लाख की नकदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आढ़ती से लूटपाट करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआई-वन समेत पुलिस की चार टीमें जुटी हैं, मगर बदमाशों का अब तक सुराग तक नहीं मिल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस की ओर से पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली गई और सेक्टर-चार की तरफ भागते हुए बदमाशों की फुटेज निलवाई जा रही है।
बताते हैं कि दिल्ली के नरेला निवासी बलजीत शर्मा की करनाल की अनाज मंडी में 231 ए नंबर आढ़त है। वह रोजाना दिल्ली से दुकान पर आता-जाता है। बुधवार को यूपी के किसी व्यापारी को छह लाख रुपये देने थे। आढ़ती करीब 1:30 बजे अनाज मंडी से बाइक पर पैसे लेने के लिए नमस्ते चौक के पास एसबीआई के लिए निकला। जबकि आढ़ती के बैंग में चार लाख की नकदी पहले से ही थी। एसबीआई से उसने छह लाख रुपये और निकाले।
विज्ञापन

बैंक से लेनदेन में आढ़ती को करीब आधा-पौने घंटा लगा। उसके बाद आढ़ती बैग में कुल 10 लाख की नकदी लेकर अनाज मंडी के लिए निकला। जैसे ही वह नमस्ते चौके से आगे पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर नोटों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। जब बदमाश बैग नहीं छीन सके तो उन्होंने आढ़ती की बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद बाइक के पीछे बैठा बदमाश उतरा और आढ़ती पर तमंचा तान दिया। फिर बैग छीन लिया। बाइक चलाने वाले बदमाश ने हेलमेट और दूसरे बदमाश ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। नोटों से भरा बैग छीनने के बाद बदमाश सेक्टर चार की ओर से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। उधर, बदमाशों की पुलिस तलाश में जुटी है। हालांकि पुलिस को बदमाशों को सुराग तक नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed