{"_id":"685c6a24f359711e630fa033","slug":"four-students-of-mhu-will-go-to-japan-for-research-exchange-karnal-news-c-18-knl1008-677838-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अनुसंधानिक आदान-प्रदान के लिए एमएचयू के चार विद्यार्थी जाएंगे जापान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अनुसंधानिक आदान-प्रदान के लिए एमएचयू के चार विद्यार्थी जाएंगे जापान
विज्ञापन
एमएचयू करनाल-कोच्चि विश्व विद्यालय जापान के बीच हुआ है समझौता
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय (एमएचयू) करनाल के चार विद्यार्थी जापान के कोच्चि विश्वविद्यालय में अनुसंधान की पढ़ाई के लिए जाएंगे। इनका चयन साकुरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम (दोहरी डिग्री समझौता) के अंतर्गत शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए हुआ है।
एमएचयू के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने एमएचयू करनाल का पिछले दिनों कोच्चि विश्वविद्यालय जापान के साथ अनुसंधान और शैक्षणिक क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ाने के लिए समझौता हुआ था। इसी के तहत एमएचयू के चार विद्यार्थी जापान की कोच्चि विश्वविद्यालय जाएंगे। जहां पर चयनित विद्यार्थी, कोच्चि विस्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अनुसंधानिक ज्ञान का आदान प्रदान करेंगे। वहां की तकनीकी जानेंगे, ट्रेनिंग के दौरान विभिन्न तकनीक और ज्ञान अर्जित करेंगे, जो उनके लिए बहुत उपयोगी ओर सार्थक साबित होगा। वहां पर किस प्रकार बागवानी खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न तकनीकों, खेती बाड़ी के तरीके, शैक्षणिक, अनुसंधान के बारे में सटीकता के साथ जानकारी हासिल करेंगे। इन विद्यार्थियों में दो छात्राएं जसमीन, दीपिका, दो छात्र हर्ष और मोहित शामिल है जो एक सप्ताह के लिए दिसंबर माह में जापान जाएंगे।