{"_id":"61e336866850b104e922fbf4","slug":"four-patients-died-of-corona-in-two-days-389-new-cases-were-found-karnal-news-knl961590133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में कोरोना से चार मरीजों की मौत, 389 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में कोरोना से चार मरीजों की मौत, 389 नए केस मिले
विज्ञापन
कोरोना अब जानलेवा होता जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों की शनिवार को मौत हो गई है और 389 नए केस भी मिले हैं। इस प्रकार दो दिनों में चार लोगों की जान जा चुकी है। जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या भी बढ़कर 2316 तक पहुंच चुकी है। वहीं 194 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को भी एक डॉक्टर सहित सात कर्मी, नागरिक अस्पताल के पांच कर्मी, सीएमओ ऑफिस में दो स्वास्थ्य कर्मी, एक डेंटल, एमओ नीलोखेड़ी और चार हेल्थ वर्कर पॉजिटिव मिले। वहीं जिला जेल में भी 12 कैदी पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में अब कोरोना संक्रमण जेल में बढ़ता जा रहा है।
बता दें जिले में अभी तक जिले में अब तक 667452 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 43066 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 40190 मरीज ठीक होकर घर चले गए। पिछले 24 घंटे में 1896 सैंपल लिए गए। अभी तक जिले में 560 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बाक्स
इन दो महिलाओं की हुई मौत
70 वर्षीय गांव घीड़ निवासी बुजुर्ग महिला को मेडिकल कॉलेज में 9 जनवरी को दाखिल कराया गया था। 10 को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें डायबिटीज और उच्च रक्तचाप भी था। उन्हें ई आईसीयू में दाखिल कर दिया गया था। 14 जनवरी को उनकी मौत हो गई। इसकी प्रकार 60 वर्षीय सदर बाजार निवासी महिला को सांस फूलने पर मेडिकल कॉलेज में शनिवार अल सुबह दाखिल कराया गया था। सुबह करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई।
36 विद्यार्थी भी है पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव मरीजों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी 33 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं तो वहीं 11 के करीब अध्यापक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे अलग वकील, हाउस वाइफ, बिजनेसमैन आदि कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव में 290 लोगों ने टीका लगवाया हुआ है। इसके अलावा 38 ने पहली डोज लगवाई है और 61 ने टीका ही नहीं लगवाया। 372 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, 2 को मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया और एक को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। जिला जेल में भी 12 कैदियों को आइसोलेट किया गया।