फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   four new lab is preparing in bagwani university

बागवानी विश्वविद्यालय में बनाई जा रहीं 4 प्रयोगशालाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
four new lab is preparing in bagwani university
करनाल। महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय अंजनथली-करनाल में वर्ष 2020-21 में बीएससी ऑनर्स हार्टीकल्चर का प्रथम बैच शुरू हुआ। दूसरे बैच के प्रवेश की तैयारियां शुरू होने वाली हैं। अगस्त में दूसरे सत्र के दाखिले हो सकते हैं। फिलहाल विश्वविद्यालय में ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। कोरोना महामारी नियंत्रित रही तो निकट समय में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। इस वर्ष विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। कोरोना महामारी की वजह से यह प्रक्रिया अटकी हुई थी। वहीं अंजनथली गांव में 120 एकड़ जमीन में विश्वविद्यालय का विश्वस्तरीय कैंपस बनाने की योजना है। वाइस चांसलर प्रो. समर सिंह के नेतृत्व में अनुभवी वैज्ञानिकों की टीम विश्वविद्यालय के कार्यों को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

इस वर्ष बागवानी विश्वविद्यालय के अंजनथली, झज्जर के रैया, जींद के बधाना व सोनीपत के मुरथल स्थित केंद्रों पर हाईटेक ग्रीन हाउस व शेड नेट हाउस तैयार किए गए हैं। इसका प्रमुख उद्देश्य किसान को गुणवत्ता युक्त सब्जी व फूलों की पौध देना है ताकि उत्पादन बढ़े।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में उत्तक संवर्धन प्रयोगशाला, जैव नियंत्रण प्रयोगशाला, गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला व बीज प्रसंस्करण प्रयोगशाला बन रही हैं। इस वर्ष के अंत तक यह चारों प्रयोगशाला तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल बागवानी विश्वविद्यालय को भिवानी जिले के लोहारू तहसील अंतर्गत खरकड़ी गांव में 120 एकड़ जमीन मिली है। ग्राम पंचायत ने इसका प्रस्ताव पास कर दिया था। जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया चल रही है। कार्यवाही पूरी होने के बाद इस जगह पर शुष्क क्षेत्रों के लिए बागवानी शोध केंद्र बनाया जाएगा। भिवानी, महेंद्रगढ़ व नारनौल क्षेत्र के किसानों को इससे फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed