फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   four more corona positive comes

करनाल में चार और केस आए सामने, हड़कंप की स्थिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
four more corona positive comes
घरौंडा ब्लाक के गांव रसीन के किसान की कोरोना से मौत के बाद सोमवार को चार और कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं। इनमें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल की डाक्टर और एक नर्स भी शामिल हैं। महिला डाक्टर ने रसीन के किसान का सैंपल लिया था, जबकि गांव शेखपुरा सुहाना निवासी नर्स उनकी देखरेख में जुटी थी। दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा रसीन के मृतक किसान के बेटे और ब्रिचपुर निवासी हाल ही में मलेशिया से लौटे युवक की सैंपल रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है, जबकि एक सप्ताह पहले उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। चारों को मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया गया है। सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। इन सभी की हिस्ट्री और कांटेक्ट को देखते हुए उनके परिजनों और संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा, 12 अन्य लोगों के भी सैंपल भेजे गए हैं। दूसरी ओर एक साथ चार नए केस आने के बाद जिला प्रशासन ने शेखपुरा सुहाना और ब्रिचपुर को कैंटोनमेंट जोन घोषित करते हुए दोनों गांवों को सील करने के आदेश दिए हैं। साथ ही ब्रिचपुर के पास लगने वाले गांव बरोटा, समालखा, बीजणा, जाणी, बुढ़नपुर आबाद को बफर जोन घोषित किया है। वहीं शेखपुरा सुहाना के पास के एरिया को रांवर, पृव्वी विहार, सूरज नगर को भी बफर जोन घोषित किया है। डीसी निशांत यादव ने चारों पाजिटिव केसों की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों को मेडिकल कालेज में दाखिल कर लिया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed