फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four miscreants including liquor contractor stabbed the young man

शराब ठेकेदार समेत चार बदमाशों ने युवक को मारा चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants including liquor contractor stabbed the young man
पानीपत। काबड़ी गांव में अवैध शराब बेचने के शक में शराब ठेकेदार समेत चार बदमाशों ने एक युवक को चाकू मार दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। चाकू युवक की कमर के ऊपर पीठ के बाएं हिस्से में घुसा रहा। इसी हालात में स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चाकू निकाले बिना ही उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

काबड़ी निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा बिल्लू और छोटा बेटा रवि (24) रविवार शाम करीब सवा चार बजे अपने ताऊ के बेटे संदीप उर्फ काला के चाय के खोखे पर बैठे थे। संदीप दिव्यांग है। इसी बीच शराब ठेकेदार, उसका भाई समेत चार लोग बोलेरो में सवार होकर आए और अवैध शराब बेचने के शक में दिव्यांग संदीप के साथ गालीगलौज करते हुए खोखे को बंद करने के लिए कहा। रवि ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू शरीर में लगा छोड़कर फरार हो गए। संदीप ने कहा कि शुक्रवार दोपहर शराब ठेकेदार आया था और अवैध शराब बेचने का आरोप लगाते हुए उसे धमकी दी थी। दोनों आरोपी काबड़ी गांव के ही बताए जाते हैं। उनमें से एक लुहार का काम करता है, जिसने हमला करने के लिए ही विशेष तौर पर चाकू बनाया था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी:
घायल रवि के साले बिटाना गांव निवासी हरिओम ने बताया कि वह भी वहां बैठा था। कार में सवार होकर आए युवकों ने झगड़े के बाद रवि पर हमला कर दिया। पहले डंडे व रॉड से पीटा। फिर दो लोगों ने पकड़ लिया और तीसरे ने तेजधार चाकू से हमला कर दिया। उनमें से एक के पास पिस्तौल भी थी। वह धमकी देकर गए कि भविष्य में खोखा खुला मिला तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम है कि बिना ऑपरेशन थिएटर के चाकू नहीं निकाला जा सकता। इसलिए मरीज को रेफर करना पड़ा। हालांकि घायल को इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार दिया गया है ।

- डॉ. पवन कुमार, सामान्य अस्पताल
पुलिस कंट्रोल रूम से वारदात की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- नरेंद्र कुमार, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed