फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four masked miscreants broke two ATMs and stole lakhs of rupees

Karnal News: नकाबपोश चार बदमाशों ने दो एटीएम तोड़ लाखों रुपये उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Four masked miscreants broke two ATMs and stole lakhs of rupees
नकाबपोश चार बदमाशों ने दो एटीएम तोड़ लाखों रुपये उड़ाए
- माल रोड स्थित एक्सिस बैंक के दो एटीएम को अलसुबह बनाया निशाना
विज्ञापन

- वारदात से पहले तोड़े सीसीटीवी, सायरन बजने पर हुए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शहर के माल रोड स्थित एक्सिस बैंक के दो एटीएम तोड़कर चार बदमाश 669800 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात रविवार अलसुबह करीब तीन बजे की है। बैंक मैनेजर अरुण गोयल ने पुलिस को शिकायत दे दी है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी विष्णु मित्र ने बताया कि रविवार अल सुबह करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक्सिस बैंक का सायरन बज रहा है। जिसके बाद बैंक अधिकारियों ने उन्हें सूचना दी कि बैंक में चोरी का प्रयास किया गया है। वे अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि बैंक के पास लगे दो एटीएम को तोड़कर लाखों रुपये की नकदी चुराई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी देखी है। जिसमें चार नकाबपोश बदमाश आकर सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों को तोड़ते हैं। उसके बाद एटीएम को तोड़कर छह लाख से भी अधिक की नकदी निकाल लेते हैं, लेकिन इसी दौरान बैंक का सायरन बज गया जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

एक दिन पहले ही दोनों एटीएम में कैश डाला गया था। ऐसे में कैश की जानकारी किसी को नहीं थी। उन्होंने चार नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


विष्णु मित्र, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, करनाल
जलमाना में भी हो चुकी वारदात
इससे पहले नौ अक्तूबर 2023 को जलमाना गांव स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम में भी चोरी का प्रयास किया गया था। हालांकि चोर एटीएम से नकदी नहीं निकाल पाए थे, इस कारण एटीएम को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। जब अलसुबह लोग सैर के लिए निकले तो उन्हें एटीएम बूथ के शटर टूटे मिले। इस वारदात के आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed