फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four lost their lives in accidents, 17 injured

Karnal News: हादसों में गई चार की जान, 17 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Four lost their lives in accidents, 17 injured
हादसों में गई चार की जान, 17 घायल
विज्ञापन

ट्राले की टक्कर से पलटा छोटा हाथी, मची चीख पुकार, वाहन में 18 लोग थे सवार
एक की मौत और अन्य का चल रहा उपचार, दुर्घटना के बाद आरोपी चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में वीरवार को अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रविंद्र (35) निवासी जुंडला, मनोज साहनी (37) हाल निवासी विकास नगर लाडवा, प्रवीण कुमार (32) निवासी प्रतापगढ़ और सुरेंद्र कुमार (40) निवासी बरोट जिला कैथल के रूप में हुई। वहीं एक परिवार की आठ महिला और दो बच्चों समेत 17 लोग जख्मी हो गए। इन्हें पिहोवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया, जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जिला करनाल के जुंडला गांव का परिवार 16 लोग (टाटा ऐस) छोटा हाथी में खेड़ी शीशगरां गांव रिश्तेदारी में आए थे। इस परिवार के अलावा छोटा हाथी में चालक और एक ढोल बजाने वाला रविंद्र भी शामिल था। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर गुमथला गढू पुलिस चौकी के पास छोटा हाथी सड़क क्रॉस करने लगा, तभी कैथल की ओर से आए तूड़ी से भरे ट्राले ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छोटा हाथी दूर जाकर पलट गया और हाईवे पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

हादसे में रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण (30), लव (03), रामकुमार (58), बिट्टू (50), बबली (52), कोमल (12), सोनिया (18), रामकली (70), विक्रम (36), बेबी (50), सतनाम (43), कमलेश (28), रामफल (45), लक्ष्मी (25), रवि (28), सलिंद्रो (25) व सुरेश (45) जख्मी हो गए। एंबुलेंस की मदद से हादसे में जख्मी लोगों को पिहोवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने रविंद्र के शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल थाना सदर पिहोवा के अंतर्गत गुमथला गढू चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सहायता से जख्मी लोगों को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पिहोवा के साथ-साथ कुरुक्षेत्र और आसपास की सात एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी। वहीं अस्पताल में पूरा स्टाफ जख्मी लोगों के उपचार में लगा हुआ था।
मामला-2 : कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत
थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में दिनेश कुमार निवासी प्रतापगढ़ ने बताया कि उसका छोटा भाई प्रवीण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्राइवेट नौकरी करता था। प्रवीण छुट्टी के बाद चचेरे भाई राजेश को पिपली लेने के लिए गया था। जैसे ही उसका भाई बजरी वाले कलेसर के पास पहुंचा तो पिपली की ओर से आए कार चालक ने प्रवीण की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे प्रवीण बाइक सहित गिरकर जख्मी हो गया। उसने अपने चचेरे भाई विनोद की मदद से प्रवीण को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
मामला-3 : भांजे और जीजा के सामने सुरेंद्र को थार ने मारी टक्कर
थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में दिनेसर निवासी ककराली ने बताया कि उसका मामा सुरेंद्र उससे व उसके पिता से मिलने अपनी बाइक पर खेत में आ रहा था। दोपहर करीब तीन बजे नीमवाला गांव की तरफ से पंजाब नंबर की थार ने गलत दिशा में आकर उसके मामा की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका मामा सड़क पर गिर गया और थार चालक उसकी बाइक को घसीटते हुए ककराली की तरफ से आ रही दूसरी कार में टक्कर मार दी। हादसे में उसके मामा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मामला-4 : अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत
थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में प्रवीन कुमार निवासी विकास नगर ने बताया कि उसका जीजा मनोज साहनी टाइल-पत्थर लगाने का काम करता था। वीरवार दोपहर करीब दो बजे उसका जीजा राशन लेने के लिए लाडवा आया था। लाडवा-रादौर चौक पर उसका जीजा सड़क क्रॉस करने लगा तो किसी भारी वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसके जीजा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed