फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   four died in road accident

कोहरे का कहर, अलग अलग तीन हादसों में तीन लोगों की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
four died in road accident
कोहरे के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। बीती रात से अब तक जिले में हुए चार सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। पहला हादसा असंध का है, जहां गांव धाना राजगढ़ जिला चुरू राजस्थान निवासी शीशपाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका बेटा राजेश करीब दो महीने से कुलदीप निवासी गांव बाहरी के साथ प्राईवेट चालक की नौकरी करता है। 14 जनवरी रात करीब 9 बजे डंफर ने बोलेरो को टक्कर मार दी जिसमें राजेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक सवार को डंफर ने मारी टक्कर, मौत
इंद्री। वीरवार रात एक बाइक सवार को डंफर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव बुटेढ़ी के शुभम ने बताया है कि रात करीब 9 बजे वह इंद्री लाडवा रोड पर रेस्ट हाउस के सामने घर जाने के लिए अपने भाई गुरमीत का इंतजार कर रहा था। तभी गुरमीत इंद्री की तरफ से लाडवा रोड पर साइड में आ रहा था जिसे तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण 25 वर्षीय गुरमीत की मौके पर ही मौत हो गई। इंद्री थाना प्रबंधक सतपाल सिंह का कहना है कि शुभम की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

स्कूटी सवार बुजुर्ग की हादसे में मौत
12 जनवरी को इंद्री मंडी के सामने बबैन से करनाल की ओर जा रहे एक स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे स्कूटी सवार 71 वर्षीय मुल्तान घायल हो गया था। मुल्तान का करनाल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वीरवार को इलाज के दौरान मुल्तान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

है।
रोड पर खड़े ट्राले से टकराई बाइक, युवक की मौत
करनाल। वीरवार रात को घने कोहरे के बीच ड्यूटी जा रहे एक युवक की बाइक बिना रिफ्लेक्टर के रोड पर खड़े ट्राले से टकरा गई। घायलावस्था में उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जाणी निवासी दिलबाग ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का सुशील (28) मेरे साथ काम करता है। 14 जनवरी को रोज की तरह ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक पर सेक्टर -3 करनाल के लिए चले थे। बाइक सुशील चला रहा था। जब लाठर हैचरी के आगे पहुंचे सड़क पर बिना इंडीकेटर दिए एक ट्राला सड़क के बीच में खड़ा था। जिससे उनकी बाइक टकरा गई और सुशील घायल हो गया। उसे राहगीरों ने अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डाक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed