फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   four died by corona including one lady

महिला सहित चार लोगों की कोरोना से गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
four died by corona including one lady
कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 258 मरीज पॉजिटिव पाए गए। साथ ही महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। 3 माह से बीमार 22 वर्षीय महिला लवकुश कॉलोनी हांसी रोड निवासी को केसीजीएमसी करनाल में बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई। वहीं न्यू प्रेम नगर निवासी व्यक्ति को तीन दिन से बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। परिवार वालों ने किसी भी डॉक्टर से सलाह नहीं ली। प्राइवेट अस्पताल से उन्हें केसीजीएमसी करनाल रेफर किया गया जहां ईआईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। इसके अलावा 50 वर्षीय आरके पुरम निवासी व्यक्ति को 8 सितंबर को केसीजीएमसी में एक दिन से सांस लेने में कठिनाई और 5 दिन से बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। 9 सितंबर को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 सितंबर को उनकी मौत हो गई। 71 वर्षीय सेक्टर 9 निवासी व्यक्ति को केसीजीएमसी में 9 सितंबर को बुखार और सांस फूलने की शिकायत पर भर्ती किया गया था। जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर मैकेनिकल वेंटिलेशन शुरू कर दिया गया। 11 सितंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इंद्री थाना के पुलिस कर्मचारी, अध्यापक, डीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारी, एक सरपंच व 8 बैंक कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए। उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 59696 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जबकि इनमें से 52840 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 5062 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 64 की मौत हो चुकी है, 1868 एक्टिव हैं तथा 3130 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। जिला में शुक्रवार को 258 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को 139 मरीज ठीक होकर घर गए हैं।
विज्ञापन

यहां-यहां आए पॉजिटिव केस
सेक्टर 32, सेक्टर 3, सेक्टर 8, सेक्टर 9, सेक्टर 7, सेक्टर 5, सेक्टर 6, ज्योति नगर, टपराना, सेक्टर 12, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, गांव सगा, रायपुर जाटान, कैमला, आदर्श कॉलोनी, पावर हाउस, घरौंडा, विकास नगर, दुर्गा कॉलोनी, सुभाष नगर, मॉडल टाउन, सैनी मोहल्ला, रविदास पूरा, भगत मंडी, रायपुरा, अर्पण अस्पताल, रमाना रमानी सहित अन्य क्षेत्र में पॉजिटिव केस पाये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed