फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four dengue patients found, notices served to two

Karnal News: डेंगू के चार मरीज मिले, दो को थमाए नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Four dengue patients found, notices served to two
- तीन दिनों आ चुके 13 केस, 78 पर पहुंच चुका आंकड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



करनाल। डेंगू की रफ्तार में तेजी आ गई है। रोजाना अब चार से पांच मरीज मिलने लगे हैं। अक्तूबर के पहले तीन दिनों में 13 केस आ चुके हैं। डेंगू का आंकड़ा 78 पर पहुंच चुका है हालांकि विभाग की टीमें रोजाना घर-घर जाकर मच्छर के लार्वा को तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक भी कर रही है। उसके बावजूद डेंगू की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है।

उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि टीमों ने वीरवार को 1820 घरों को खंगाला। जिसमें नौ घरों में लार्वा मिले और दो मकान मालिकों को नोटिस थमाया। वीरवार को 20 संदिग्ध मरीजों की जांच में चार डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 3877 संदिग्ध मरीजों की जांच में 78 डेंगू पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीम ने अभी तक 10,29,406 घरों में डेंगू का लार्वा खंगाला। इनमें 6247 घरों में लार्वा मिला और 3071 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। उन्होंने बताया कि डेंगू मिलने पर फॉगिंग व एंटी लार्वा गतिविधियां करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार अपना इलाज करवाएं। संवाद
विज्ञापन




डेंगू के लक्षण

डेंगू की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप सामान्य होने लगता है। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है। जनवरी में एक, फरवरी में एक, मार्च में शून्य, अप्रैल में एक, मई में एक, जून में दो, जुलाई में चार, अगस्त में 11, सितंबर 44 और अक्तूबर 13 केस आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed