फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four cases of corona came, the security personnel of the medical college were also infected

कोरोना के चार केस आए, मेडिकल कॉलेज का सुरक्षा कर्मी भी संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Four cases of corona came, the security personnel of the medical college were also infected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी कोरोना के चार केस आए हैं। इनमें एक मेडिकल कॉलेज का सिक्योरिटी गार्ड और दूसरा बरानी खालसा का दर्जी शामिल है। प्रेम नगर व सदर बाजार निवासी दो युवक भी पॉजिटिव निकले हैं। जिले में अब कोरोना के 20 एक्टिव केस हो गए हैं। अब तक जिले में 555 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2101 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 627680 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, इनमें 582963 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 40070 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से 39495 मरीज ठीक होकर घर चले गए।

नए साल से शुरू होंगे नए नियम
उप सिविल सर्जन प्रतिरक्षण डॉ. नीलम ने बताया कि एक जनवरी 2022 से सब्जी मंडी, बार, रेस्तरां, होटल, अनाज बाजार, डिपार्टमेंटल, शराब की दुकानों, मॉल, शापिंग कॉंप्लेक्स, सिनेमाघर, हट, स्थानीय बाजार और सार्वजनिक सभा जैसी जगहों पर पूर्ण टीकाकरण (दूसरी खुराक) वालों को ही अनुमति दी जाएगी। पूर्ण टीकाकरण वाले वाले लोगों को ही बस स्टैंड से यात्रा करने की अनुमति होगी। ट्रक और ऑटो रिक्शा यूनियन केवल दूसरी खुराक वाले यात्रियों को ही बैठाएगा। उधर प्रदेश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा के लिए एक जनवरी से पब्लिक सैक्टर से संबंधित संस्थानों में प्रवेश के लिए टीकाकरण की दोनों डोज को अनिवार्य करने के साथ सार्वजनिक स्थलों व अन्य कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोगों के एकत्र होने तथा रात्रि में 11 बजे से प्रात: 5 बजे तक लोगों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed