फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four cars collided with cylinder-filled canter, woman killed, 10 injured

सिलिंडर से भरे कैंटर की टक्कर से चार कारें भिड़ीं, महिला की मौत, 10 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Four cars collided with cylinder-filled canter, woman killed, 10 injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर देर शाम ट्रैफिक पार्क के सामने तेज रफ्तार गैस सिलिंडर से भरे कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे चार अन्य कारें आपस में टकरा गईं। इनमें से दो कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और कार में सवार दो परिवार फंस गए। इनमें से एक परिवार मनाली से घूमकर आ रहा था तो दूसरा शादी समारोह से आया था।
हादसे को देख अन्य वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। दोनों कारों में फंसे लोगों को राहगीरों ने कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। इस हादसे में महिलाओं, बच्चों सहित करीब 10 लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे के कारण करीब एक घंटे तक जीटी रोड व सर्विस लाइन पर जाम लगा लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे लगाया और वाहनों को सुचारु किया।
विज्ञापन

सीएनजी सिलिंडर फटता तो हो जाता बड़ा हादसा
किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अनिल निबड़िया ने बताया कि वह चंडीगढ़ से गोहाना की तरफ जा रहे थे। उनके 100 मीटर आगे सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो कारों में दो परिवार फंसे थे। एक कार में सीएनजी सिलिंडर लगा था और वह कार बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। गनीमत रही कि उस कार का सिलिंडर नहीं फटा, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने घायलों को मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा की रहने वाली थी महिला
पुलिस ने बताया कि मथुरा निवासी श्याम सुंदर अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गया था। लौटते समय कार में श्याम सुंदर की पत्नी मीना, बेटा निखिल, निखिल की पत्नी मंजू व दो बच्चे थे। इस हादसे में महिला मीना की मौत हो गई है। वहीं दूसरी कार में भी पांच लोग सवार थे। वहे भी घायल हैं। इस हादसे में महिला की बाजू भी टूट गई है। राहगीरों ने बताया कि कैंटर में गैस सिलिंडर भरे थे। कैंटर चालक की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है। उसी ने पीछे से इन कारों को टक्कर मारी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में गैस सिलिंडर नहीं फटे वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।

जीटी रोड पर ट्रैफिक पार्क के समीप सड़क हादसा हुआ था। जिसमें दो कारों में सवार दो परिवारों के करीब 10 लोगों को चोट लगी है। एक महिला की मौत हो गई है। यह हादसा एक कैंटर के कारण हुआ है। उसे कब्जे में ले लिया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
शिव चरण, सेक्टर-6 चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed