Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Open drain in front of the municipal office; animals falling in every day.

Karnal News: नगर पालिका के सामने नाला खुला, हर दिन गिर रहे पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Open drain in front of the municipal office; animals falling in every day.
नाले में गिरी गाय को निकालने में लगे नगर के लोग। संवाद
कलायत। नगर पालिका कार्यालय के ठीक सामने बना करीब 15 फुट गहरा खुला नाला पशुओं और स्थानीय लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। नाले पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण आए दिन भैंसें, गाय और बेसहारा पशु इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वीरवार को भी एक गाय नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। पशुपालकों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका प्रशासन समस्या की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन

पशुपालक साहिल राणा ने बताया कि इस रास्ते से पशुपालक अपनी भैंसों को खेतों तक लेकर जाते हैं। रास्ते में नाला खुला होने के कारण पशु इसमें गिर जाते हैं। एक महीने में उनकी छह भैंसें नाले में गिर चुकी हैं। इनमें कई की टांगें टूट गईं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि बेसहारा पशुओं को बचाना मुश्किल होता है। उन्होंने दावा किया कि वह अपने ट्रैक्टर की मदद से हर महीने नाले से 8 से 10 बेसहारा पशुओं के शव बाहर निकालते हैं। कई पशुओं की नाले में गिरने से मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों और राहगीरों पर भी खतरा
विनय राणा ने बताया कि इस मार्ग पर रामबाग, बाबा रुढ़पुरी मंदिर परिसर, नगर पालिका कार्यालय, माईवाला डेरा और विश्वकर्मा वाटिका स्थित हैं। बच्चे बाबा रुढ़पुरी मंदिर परिसर में क्रिकेट खेलते हैं। कई बार गेंद निकालने के प्रयास में युवा भी नाले में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। लोगों ने नाले को ढकने या उसके किनारे मजबूत रेलिंग लगाने की मांग की है।


नाले की गहराई करीब 15 फुट है और इसमें बार-बार पशुओं के गिरने की घटनाएं हो रही हैं। नाले को ढकने का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा। - पवन कुमार शर्मा, सचिव, नगर पालिका

नाले में गिरी गाय को निकालने में लगे नगर के लोग। संवाद

नाले में गिरी गाय को निकालने में लगे नगर के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed