फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four accused who robbed by showing pistol arrested

पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Four accused who robbed by showing pistol arrested
करनाल पुलिस करनाल की सीआईए वन की टीम द्वारा पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों ने 13 मई को मेरठ रोड पर उत्तम नगर निवासी संजीव की बाइक रुकवाकर चाकू व बंदूक दिखाकर उसका पर्स, मोबाइल छीन लिया था। यह मामला सेक्टर-32,33 थाना में दर्ज है।
विज्ञापन

इस मामले की जांच के लिए सीआईए वन एएसआई प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में एएसआई दशरथ, एसआई शलिंदर कुमार की एक टीम बनाई गई थी। मामले की जांच में खुलासा हुआ कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मुजफ्फरनगर जेल उत्तर प्रदेश में बंद हैं। इसके बाद आरोपी कलीम, वाहिद, मुकर्रम निवासी गांव बुंटा थाना गढी पुखता जिला शामली उत्तर प्रदेश व शाकिर निवासी धर्मपाल कालोनी अंजंथली रोड वार्ड नंबर-13 तरावडी जिला करनाल को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया और तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई और वारदात में इस्तेमाल चाकू और छीनी गई बाइक को बरामद किया गया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी नशा करने के आदी हैं। इसके लिए वह छीनाछपटी व लूटपाट जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि 16 मई को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से उन्होंने एक बाइक लूटी थी। जिसके बाद वहीं की थाना पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया था। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी थी। आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी वाहिद को गोली लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था बाकी तीन आरोपियों को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुजफ्फरनगर में हत्या करने का प्रयास, शस्त्र अधिनियम व लूट करने का मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल, चार कारतूस व एक बाइक भी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed