फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four accused sent to jail in Rs 100 crore scam

Karnal News: 100 करोड़ के घोटाले में चार आरोपियों को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Four accused sent to jail in Rs 100 crore scam
- करनाल एसीबी ने 31 दिसंबर को केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

- एसीबी ने करनाल के डिप्टी रजिस्ट्रार से सामान किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा सहकारिता विभाग की ओर से संचालित एकीकृत सहकारी विकास परियोजना (आईसीडीपी) में 100 करोड़ रुपये के घोटाले में करनाल एसीबी ने महिला समेत चार आरोपी अधिकारियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इनमें दो करनाल, एक पानीपत और एक निलंबित महिला अधिकारी शामिल हैं। एसीबी ने एक दिन के रिमांड के दौरान करनाल के डिप्टी रजिस्ट्रार से कुछ सामान रिकवर किया है।
करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि इस मामले की शिकायत गुरुग्राम एसीबी से की गई थी। उन्होंने जांच की तो घोटाला पूरे प्रदेश के एकीकृत सहकारी विकास परियोजना (आईसीडीपी) में पाया गया। उनकी प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी अधिकारियों ने काम शुरू होने से पहले ही ठेकेदार को भुगतान कर दिया। उन्होंने 31 दिसंबर को केस दर्ज करने के बाद सबसे पहले पानीपत के सहायक रजिस्ट्रार रामकुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

रामकुमार से पूछताछ के बाद करनाल के उप-रजिस्ट्रार रोहित गुप्ता, करनाल के ही ऑडिट अधिकारी बलविंद्र को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पहले से ही निलंबित चल रही सहायक रजिस्ट्रार अन्नु कौशिक को काबू किया गया। सभी को तीन दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान सभी से इस घोटाले में शामिल अन्य अधिकारियों के संबंध में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल के उप-रजिस्ट्रार से सामान बरामद
एसीबी करनाल के इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि घोटाले में गिरफ्तार करनाल के उप-रजिस्ट्रार रोहित गुप्ता को किसी ने लग्जरी एलईडी भेंट की है। इसके अलावा उप-रजिस्ट्रार ने अपने मकान पर सोलर सिस्टम लगाया हुआ है। इसका कुछ भुगतान डिप्टी रजिस्ट्रार ने कर दिया और बाकी किसी अन्य से कराया गया। दोनों सामान जब्त कर लिए गए हैं। इसके अलावा आरोपियों ने घोटाले की राशि से प्लाॅट और मकान खरीदे हैं। जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed