{"_id":"62e2f8d3aa702a051a06685f","slug":"four-accused-including-illegal-weapons-arrested-karnal-news-knl116133645","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार समेत चार आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियार समेत चार आरोपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस की टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से अवैध हथियारों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को एएसआई कुलदीप सिंह स्पेशल यूनिट असंध की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी गुरुप्रताप सिंह निवासी नियर बस अड्डा असंध को अवैध हथियार के साथ मलिकपुर रोड टी-प्वांइट असंध बाइपास से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी से एक अवैध पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए। असंध थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
आरोपी ने खुलासा किया कि वह उत्तर प्रदेश के रामपुरा के एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये में शौकिया तौर पर इसे खरीदकर लाया था। एएसआई रोहताश थाना घरौंडा की अध्यक्षता में टीम ने आरोपी अयुब निवासी गांव राणा माजरा थाना बापोली जिला पानीपत को समेत गांव बरसत, कैमला मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी से एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई। आरोपी ने खुलासा किया कि वह उत्तर प्रदेश के कैराना से 1500 रुपये में एक व्यक्ति से इसे खरीदकर लाया था।
थाना मूनक की टीम द्वारा आरोपी तेजबीर निवासी गांव गगसीना को गैस ऐजेंसी घरौंडा रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध पिस्तौल बरामद हुई। थाना निसिंग की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी प्रवीन कुमार निवासी निसिंग को बस्तली झाल पुल मुख्य सड़क निसिंग से काबू किया गया। आरोपी से एक अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया गया। आरोपी ने खुलासा किया कि वह रंजिश का बदला लेने के लिए अवैध हथियार को पांच हजार रुपये में उत्तर प्रदेश के गंगोह से खरीद लाया था।