{"_id":"6499f89fbeda3c5c9e0e0cd3","slug":"four-accused-including-bank-employee-named-in-forgery-karnal-news-c-18-knl1008-158971-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जालसाजी में बैंक कर्मचारी समेत चार आरोपी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जालसाजी में बैंक कर्मचारी समेत चार आरोपी नामजद
Tue, 27 Jun 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर जमीन के कागजात पर आरोपियों ने लिया लोन
बुजुर्ग के पास आया 29.5 करोड़ रुपये जमा कराने का नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक बैंक अधिकारी ने अपने साथियों के साथ जालसाजी करके बुजुर्ग की जमीन पर करोड़ों रुपये का लोन ले लिया। बुजुर्ग के पास 29.5 करोड़ रुपये का लोन अदा करने का नोटिस आया। इस पर बुजुर्ग ने एसपी से इसकी शिकायत की। इसके बाद थाने में बैंक कर्मी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
दयानंद कालोनी निवासी रामचंद्र 75 वर्ष ने बताया कि रामानंद इंडस्ट्रीज के निदेशक नवीन गोयल, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के अधिकारी ढांडा, प्रवीण गोयल और अंकुर गोयल उनके जानकार हैं। वर्ष 2011 में अपना व्यापार बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने के बारे में बताया, जिसके लिए आरोपियों ने मकान और गांव नेवल स्थित 33 कनाल 11 करले जमीन के कागजात गारंटी के तौर पर बैंक में रखवा दिए थे।
आरोपियों ने एक वर्ष में बैंक का लोन उतराने और उनके मकान एवं जमीन के कागजात वापस करने का भरोसा दिया था। एक वर्ष पूरा होने के बाद भी आरोपी बैंक लोन नहीं चुका सके तो समय अवधि को आगे बढ़ाने की बात कही। पीड़ित ने आरोपियों से अपने जमीनी कागजात मांगे तो वह बहानेबाजी करते रहे। अब उसके पास बैंक से 29.5 करोड़ रुपये का लोन चुकाने का नोटिस आया। बैंक की ओर से उनके मकान पर भी नोटिस चस्पा किया गया है।