फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Foundation Exam: It is necessary to reach the center one hour before.

बुनियाद परीक्षा : केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Foundation Exam: It is necessary to reach the center one hour before.
करनाल। बुनियाद मिशन के तहत पहले चरण की परीक्षा दो फरवरी को आयोजित होगी। परीक्षा हरियाणा बोर्ड के नियमों के अनुसार होगी। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित समय से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। देरी से आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा को लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन


करनाल में परीक्षा को लेकर 12 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 3665 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विदित हो कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ने ‘बुनियाद’ कार्यक्रम शुरू किया था। जिसमें विद्यार्थियों को नियमित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त आईआईटी, मेडिकल, एनटीएसई और कई तरह की छात्रवृत्ति के लिए होने वाली परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके तहत पहले चरण की परीक्षा शुक्रवार को आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जबकि विद्यार्थियों को 60 मिनट पहले यानी 10.30 बजे तक अपना स्थान लेना होगा।
विज्ञापन




फोटो-- 119

दूसरा चरण पास करने के बाद होगा चयन

योजना के तहत पहला चरण पास करने वाले विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा देनी होगी। फिर दूसरा चरण पास करने वाले विद्यार्थियों का योजना के तहत निशुल्क कोचिंग के लिए चयन किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी के अनुसार, बुनियाद केंद्र पर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन माध्यम से विकल्प संस्थान की ओर से चयनित विद्यार्थियों की करवाई जाती है। चयनित विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन सामग्री वर्दी यातायात सुविधाएं इत्यादि का प्रबंध विभाग की ओर से किया जाएगा। जिले के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह हैं निर्देश

- परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।

- कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा।

- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

- यदि कोई विद्यार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाया है तो उसे बुनियाद कार्यक्रम में पंजीकरण के उपरांत प्राप्त मैसेज के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।



----------

इस स्कूल में बने केंद्र में इतने परीक्षार्थी

खंड
केंद्र

परीक्षार्थी

असंध जीजीएसएसएस
234

असंध पीएमश्री जीएसएसएस
234

घरौंडा जीएमएसएसएसएस
261

घरौंडा जीजीएसएसएस
262

इंद्री जीजीएसएसएस
320

इंद्री जीएसएसएस

321

करनाल जीजीएमएसएसएस रेलवे रोड
410

करनाल पीएमश्री जीएसएसएस
409

नीलोखेड़ी जीएमएसएसएसएस तरावड़ी
346

नीलोखेड़ी पीएमश्री जीएसएसएस
347

निसिंग जीजीएसएसएस
261

निसिंग जीएमएसएसएसएस
260


कुल

3665



फोटो-- 120

वर्जन

बुनियाद की परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। 12 केंद्र बनाए गए हैं। करनाल शहर में केवल दो ही केंद्र हैं। कुल 3665 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दूसरे चरण की परीक्षा और परिणाम के लिए अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। - दीपक वर्मा, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed