फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Former minister Karna Dev Kamboj resigned from BJP, made serious allegations against party

पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने दिया भाजपा से इस्तीफा: पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए, वफादारों की अनदेखी का दावा

Thu, 05 Sep 2024 11:08 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Sep 2024 11:08 AM IST
सार

पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज के इस्तीफे के बाद हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांबोज किस पार्टी में शामिल होते हैं या वह स्वतंत्र रूप से अपने राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाते हैं। उनकी नाराजगी के बाद भाजपा के भीतर भी गुटबाजी और असंतोष की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Former minister Karna Dev Kamboj resigned from BJP, made serious allegations against party
पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इंद्री विधानसभा से 2014 में विधायक रह चुके कांबोज ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और वफादार कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर गद्दारों को तवज्जो दे रही है।

विज्ञापन


कांबोज वर्तमान में भाजपा ओबीसी मोर्चा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष थे। उन्होंने इंद्री से टिकट न मिलने के बाद भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने उनकी सेवाओं और उनके द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यों को पूरी तरह से अनदेखा किया। कर्ण देव कांबोज ने अपने तीखे शब्दों में पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाली भाजपा नहीं रही। पार्टी में अब गद्दारों को महत्व दिया जा रहा है, जबकि सालों से मेहनत करने वाले वफादार कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed