फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Former Deputy Mayor Manoj Wadhwa left BJP

Karnal News: पूर्व उप महापौर मनोज वधवा ने छोड़ी भाजपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Former Deputy Mayor Manoj Wadhwa left BJP
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम करनाल में उप महापौर रहे मनोज वधवा ने भाजपा से त्याग पत्र दे दिया है। पार्टी छोड़ने का कारण उन्होंने निजी बताया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि वह पार्टी द्वारा लंबे समय से हाशिए पर रखे जाने से असंतुष्ट थे।
शहर निवासी मनोज वधवा वर्ष 2013 से 2018 तक नगर निगम में डिप्टी मेयर रहे। उस समय वह इनेलो में थे। इसके बाद उनकी पत्नी आशा मनोज वधवा ने मेयर का चुनाव भी लड़ा था लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। फिर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। करीब साढ़े चार साल तक वह भाजपा में ही रहे लेकिन पार्टी की गतिविधियों में उनकी सक्रियता को चमक नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने के दौरान पार्टी में उनकी अहमियत और क्षेत्र के विकास को लेकर जो वादे उनसे किए गए थे, वह कहीं पीछे छूट गए और वह भाजपा में रहकर भी हाशिए पर चले गए। शायद यही कारण है कि चुनाव के ऐन मौके पर उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया, जबकि करनाल लोक सभा सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल व करनाल विधान सभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं। मनोज वधवा ने बताया कि उन्होंने निजी कारणों से ही भाजपा छोड़ी है। नई पारी के लिए अपने साथियों से विचार विमर्श करके कोई निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed