{"_id":"6912510c32e539847a068548","slug":"forget-the-money-or-youll-lose-your-son-karnal-news-c-18-knl1008-777739-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पैसे भूल जाओ, वरना बेटे से हाथ धो बैठोगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पैसे भूल जाओ, वरना बेटे से हाथ धो बैठोगे...
Tue, 11 Nov 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शांति नगर निवासी तोयेश का एमबीबीएस में दाखिला करवाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये की राशि ठग ली गई। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने तोयेश के पिता को धमकी दी कि पैसे तो भूल जाओ, वरना बेटे से भी हाथ धो बैठोगे। मामले में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से जांच भी कराई गई।
राम नगर थाना पुलिस ने इस जांच और छात्र के पिता की शिकायत पर दिल्ली के तीन आरोपियों रानी काला, विपिन डबास और दिपांशु त्यागी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आलोक संधू ने मार्च, 2023 में बेटे तोयेश को स्पेन से एमबीबीएस की पढ़ाई करवाने की योजना बनाई थी।
इसके लिए वह दिल्ली के मंगोलपुर कलां निवासी रानी काला और उनके पति विपिन डबास से मिले। दोनों ने पढ़ाई के लिए ऑफर लैटर और वीजा आदि दिलवाने का आश्वासन दिया। कहा कि उनका बेटा जून, 2023 में स्पेन रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन
कागजी प्रकिया और अन्य खर्चों के लिए दोनों ने ढाई लाख रुपये और विश्वविद्यालय की फीस के लिए सात लाख रुपये अलग से खर्च बताया। जून, 2023 में आरोपियों के बताए गए खाते में 7600 यूरो यानि करीब छह लाख 80 हजार रुपये कॉलेज फीस के भेज दिए।
उन्होंने यह राशि अपने बैंक खाता से ऑनलाइन ट्रांसफर की थी। इसके अलावा आरोपियों को 50 हजार रुपये गूगल पे से भेजे। 2 लाख रुपये नेट बैंकिंग के जरिए रानी काला के खाते में ट्रांसफर किए। इस तरह कुल नौ लाख 30 हजार रुपये आरोपियों को दिए गए।