फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Forged documents were prepared and 44 kanal land was sold.

Karnal News: फर्जी दस्तावेज तैयार करके बेची दूसरे की 44 कनाल जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Forged documents were prepared and 44 kanal land was sold.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री/करनाल। इंद्री के कमालपुर गडरियान में फर्जी दस्तावेज तैयार कर 44 कनाल जमीन बेचकर सैय्यद छपरा गांव निवासी किसान विक्रम के साथ धोखाधड़ी की गई है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब जमीन खरीद के 13 साल बाद असली मालिक खरीदार किसान के पास पहुंचा। शिकायतकर्ता ने जांच की तो पता लगा कि बेचने वाले आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके उन्हें जमीन बेची है। इस बारे में जब आरोपी को बोला गया तो उसने खेत में पाइपलाइन में तोड़फोड़ की और फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायत के आधार पर इंद्री थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


सैय्यद छपरा गांव निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने कमालपुर गडरियान गांव में 2012 में उधम सिंह वासी चोरपुरा से 71 कनाल 12 मरले जमीन खरीदी थी। इसमें से 27 कनाल 12 मरले रजिस्ट्री की थी जबकि 44 कनाल जमीन गिरदावरी की थी। आरोपी ने 44 कनाल जमीन के बारे में कहा कि जब उनके नाम गिरदावरी हो जाएगी, उसके दो माह बाद वो शिकायतकर्ता के नाम गिरदावरी करवा देंगे। इस जमीन की एवज में आरोपी उधम सिंह ने उनसे छह लाख रुपये लिए थे। बार बार कहने के बावजूद उनके नाम गिरदावरी नहीं करवाई। हालांकि उन्हें कब्जा उसी समय दिया गया था। वह आज तक इस जमीन पर खेती कर रहे हैं। अब उन्हें पता लगा है कि यह (गिरदावरी वाली) जमीन किसी और की है। जमीन के असल मालिक ने आकर उन्हें बताया कि आरोपी उधम सिंह ने जाली दस्तावेज तैयार करके उन्हें यह जमीन बेची है। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed