{"_id":"30186172b74d671cff4a15d6d0f92024","slug":"foot-overbirgde-to-made-in-linepar-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनपार के लिए फुट ओवरब्रिज बनाने को ग्रीन सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनपार के लिए फुट ओवरब्रिज बनाने को ग्रीन सिग्नल
करनाल
Updated Mon, 03 Mar 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। लाइनपार क्षेत्र के करीब 60 हजार बाशिंदों के लिए रेलवे फुट ओवरब्रिज को प्रदेश सरकार ने ‘ग्रीन सिग्नल’ दे दिया है।
केंद्र सरकार से मंजूरी के साथ ही प्रदेश सरकार ने भी इसे स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस ओवरब्रिज के निर्माण पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। सांसद डा.अरविंद शर्मा ने यह जानकारी दी। वे रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे।
डा. अरविंद शर्मा ने बताया कि फुट ओवरब्रिज को पहले ही केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी थी और प्रदेश सरकार के पास फाइल पहुंचने के साथ ही इसे हरी झंडी दे दी गई। उन्होंने बताया कि इसके लिए फंड की तमाम औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
जल्दी ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर रेलवे के डीआरएम अनुराग सचान ने भी हाल ही में करनाल रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। उनके साथ रेलवे के चीफ इंजीनियर बलबीर मलिक भी मौजूद थे। सांसद डा. अरविंद शर्मा का कहना है कि करनाल रेलवे स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन की तमाम सुविधाएं मिलेंगी। छह मार्च को जीएम रेलवे भी करनाल रेलवे स्टेशन का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि लाइनपार क्षेत्र की तरफ से फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने को लेकर लोग लंबे समय से मांग करते आ रहे थे। इसे लेकर लोग कई बार सांसद से लेकर रेल अधिकारियों तक गुहार लगा चुके थे। इस मौके पर सांसद के निजी सचिव किशोर नागपाल भी मौजूद रहे।
निगम ने रेलवे को दिए पांच लाख
इस प्रोजेक्ट के प्लान और सर्वे चार्जिस के रूप में नगर निगम करनाल के आयुक्त ने सब डिवीजनल फाइनेंस मैनेजर उत्तर रेलवे, नई दिल्ली को पांच लाख रुपये की राशि भेज दी है।
बता दें कि रेलवे के डीआरएम अनुराग सचान ने पिछले हफ्ते अपने करनाल रेलवे स्टेशन के दौरे के दौरान कहा था कि जैसे ही आयुक्त की ओर से उन्हें राशि जारी होगी, वे फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर देंगे।