फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fog will cover, temperature will increase

Karnal News: छाएगा कोहरा, बढ़ेगा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fog will cover, temperature will increase

विज्ञापन
करनाल। कई दिनों के बाद मौसम में बुधवार को बदलाव दिखा। सुबह घना कोहरा छाया, हालांकि साढ़े नौ बजे के बाद कोहरा छंटने लगा और धूप से एक बार फिर तापमान में आंशिक तौर पर वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तीन फरवरी तक तापमान में वृद्धि की संभावना है, हालांकि एक फरवरी को भी बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है।
पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से लगातार मौसम खुश्क बना हुआ है। कई दिनों से तेज धूप पड़ रही थी, लेकिन बुधवार को मौसम में कुछ बदलाव देखा गया। अलसुबह से घना कोहरा छाया, जिसकी दृश्यता 50 से 100 मीटर तक रही, जिससे हाईवे आदि पर वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दो डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 5.5 रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन

हालांकि तापमान में कल की अपेक्षा वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तीन फरवरी तक मौसम खुश्क रह सकता है, लेकिन एक फरवरी को आसमान पर आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। चार फरवरी के बाद मौसम बदलाव संभावित है, क्योंकि फरवरी के प्रथम सप्ताह के अंत में दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। फिलहाल अलसुबह कोहरा छा सकता है और तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed