{"_id":"33af63eaa141d66e452c6cc2ee68c318","slug":"fog-to-continue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी जारी रहेगा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी जारी रहेगा कोहरा
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने एक बार फिर यूटर्न लिया है। पिछले कई दिनों से शहर के तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के चलते वाष्पन प्रक्रिया की वजह से कोहरा लौट आया है। दिन के समय में तापमान 23 डिग्री रहने व रात के समय अधिक नमी व तापमान गिरावट इसका प्रमुख कारण है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों तक कोहरा जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
मंगलवार को दिन में हवा गति कम रहने की वजह से बुधवार को सुबह कोहरे की सघनता में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को कोहरे के चलते सुबह के समय सड़कों पर विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है। मौसम विभाग के प्रवक्ता श्याम सिंह चौहान ने बताया कि दो सप्ताह से शहर के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, इससे वाष्पन प्रक्रिया में तेजी केे चलते कोहरे की वापसी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आने वाले 24 घंटे में भी शाम व सुबह के समय कोहरा पड़ने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई। हवा की गति बढ़ने की वजह से आसमान से बादल तो छट गए, इसी के साथ शहर का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। शहर के तापमान में हुई वृद्धि के कारण वाष्पन प्रक्रिया में तेज होने से बुधवार को कोहरा पड़ा है। अगले 24 घंटाें में भी कोहरा पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
धुंध में बरतें सावधानी : एसपी
बदले मौसम में एसपी पंकज नैन ने जिला वासियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, साथ ही धुंध में वाहन न चलाए। साथ ही फाग लाइट का जरूर प्रयोग करें, ताकि दूर वाहन दिख सके। गति पर नियंत्रण रखें, स्पीड ज्यादा होने के कारण हादसे हो रहे हैं।