{"_id":"697e4cb5aae2d32c630dd4d4","slug":"fog-started-to-spread-in-the-morning-and-evening-drizzle-alert-today-karnal-news-c-18-knl1018-836290-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सुबह और शाम छाने लगा कोहरा, आज बूंदाबांदी का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सुबह और शाम छाने लगा कोहरा, आज बूंदाबांदी का अलर्ट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एक बार फिर सुबह और शाम को कोहरा छाने लगा है। शनिवार को पांच दिन बाद मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह घना कोहरा छा गया। शाम के समय भी ऐसा ही मौसम रहा। दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली लेकिन यह भी बेअसर रही। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को बूंदाबांदी का यलो अलर्ट जारी किया है।
शनिवार को अचानक बदले मौसम से अधिकतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। माघ माह में पिछले शुक्रवार और मंगलवार को बारिश होने पर ठिठुरन बनी हुई है। कई दिन मौसम साफ रहने के बाद कोहरे ने फिर से दस्तक दी है। शनिवार को सुबह करीब 10:30 तक कोहरा छाया रहा और शाम को पांच बजे फिर से कोहरा छा गया जिससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ी वहीं लोगों की दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त रही।
शनिवार को हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से चार अंक तक गिरा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि एक दिन पहले अधिकतम पारा 20.2 और न्यूनतम 7.7 डिग्री सेल्यिस था।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को फिर से बारिश के आसार है। बारिश होने से तापमान में कमी आ सकती है इस समय बारिश होने से गेहूं व सरसों की फसल को फायदा होगा। किसानों को फसलों में सिंचाई करने से बचना चाहिए। ब्यूरो