फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five tubewell motors stolen in Karehra Khurd

Karnal News: करेहड़ा खुर्द में पांच ट्यूबवेल की मोटर चोरी

Mon, 10 Nov 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 10 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Five tubewell motors stolen in Karehra Khurd
यमुनानगर। गांव करेहड़ा खुर्द में पांच किसानों के ट्यूबवेल के कमरों के ताले तोड़कर मोटरें चोरी कर ली गईं। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में गांव शादीपुर निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि गांव करेड़ा खुर्द में उनके खेत हैं।चार नवंबर की रात ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर मोनोब्लॉक मोटर चोरी कर ली गई। बाद में पता चला कि साथ लगते चार किसानों के खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरों से भी ताले तोड़कर मोटरें चोरी की गई हैं। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया केस दर्ज चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन




इंस्ट्रागाम पर पैसे कमाने का झांसा देकर 8.47 लाख की धोखाधड़ी
अंबाला। इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर पैसा कमाने की चाहत ने युवती को 8.47 लाख रुपये की चपत लगा दी। साइबर थाने में तंदवाली गांव निवासी युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। युवती ने बताया कि वो बीए तक पढ़ी लिखी है। वो इंस्टाग्राम पर आईडी चलाती है। एक दिन उसकी आईडी पर एक विज्ञापन और उन्होंने उस पर क्लिक कर दिया। इसके बाद एक कोड आया। फिर आईडी पर उसकी जानकारी मांगी गई जो उन्होंने दे दी। फिर उन्हें आईडी पर कुछ काम करने के लिए दिया गया। इस काम के बदले उन्हें कुछ पैसे भी मिले। इसके बाद उन्हें आईडी पर लगातर निर्देश मिलते रहे और वो ठगों के बहकावे में आ गईं और उनके व उनके पिता के खाते से उन्होंने 8 लाख 47 हजार 500 रुपये की ठगों द्वारा बताए गए खाते में डाल दिए। संवाद
विज्ञापन



-------

गुरुद्वारा साहिब से दानपेटी ले गए चोर



यमुनानगर। थाना रादौर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में गुरुद्वारा साहिब से दानपेटी चोरी कर ली गई। थाना रादौर पुलिस नेज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में इस्माइलपुर निवासी नविंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव में गुरुद्वारा साहिब है। आठ नवंबर की रात को गुरुद्वारा साहिब से दानपेटी चोरी कर ली गई, जिसमें करीब पांच हजार रुपये की दानराशि थी। इस बारे में पता लगने पर पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी रामकुमार का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशोपुर में चुराए ट्रॉले के दो टायर



यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव ईशोपुर के पास सड़क पर खड़े ट्रॉले के दो टायर चोरी कर लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के गांव खुनसापुर निवासी राजेश ने बताया कि वह नौ नवंबर को यमुनानगर ट्रॉला लेकर आए थे। गांव ईशोपुर के पास ट्रॉला खड़ा किया था, जिसके पीछे के दो टायर अगले दिन चोरी थे। तब इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी प्रदीप का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed