फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   five theft incidents in city

चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

Sat, 07 Dec 2013 04:27 PM IST
कैथल
कैथल Updated Sat, 07 Dec 2013 04:27 PM IST
विज्ञापन
five theft incidents in city
कैथल जिले में वीरवार को रात को चोरों ने अलग-अलग पांच जगहों से लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिए। पहले मामले में चोर बालू गांव में एक व्यक्ति के घर से दो लाख 25 हजार रुपये से ज्यादा का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव बालू निवासी रघुबीर सिंह ने बताया कि चोर उसके घर से 97 हजार रुपये नकद, सोने के आभूषण सहित कुल दो लाख 25 हजार रुपये का सामान उड़ा ले गए। पुलिस रघुबीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में चोर गांव टयोंठा के खेतों से ट्रांसफार्मर सहित हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। पुलिस को दी शिकायत में बिजली विभाग के एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि गांव टयोंठा से पनमेश्वरी देवी के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर और कॉपर की तारों को चोर उड़ा ले गए। उन्होंने बताया कि चोरी के सामान की कीमत 35 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में में पुलिस में दी शिकायत में एसडीओ राहुल ने बताया कि चोर गांव अहमदपुर निवासी शकुंतला देवी के खेतों से ट्रांसफार्मर की कॉपर तारें चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत 35 हजार रुपये थी।

उधर, चौथी घटना में पाई निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पाई निवासी ही सतीश कुमार ने उसकी दुकान से नकदी सहित करीब 1700 रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।


वहीं, पांचवीं वारदात में रेवाड़ जागीर निवासी होशियार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर कोर्ट परिसर कैथल के पास से उसकी बाइक चोरी करके ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed