{"_id":"694709551189751a68026ec2","slug":"five-people-duped-of-rs-69-lakh-on-the-pretext-of-sending-them-to-australia-held-hostage-in-kazakhstan-karnal-news-c-338-1-kn11013-126450-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर पांच लोगों से ठगे 69 लाख, कजाकिस्तान में बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर पांच लोगों से ठगे 69 लाख, कजाकिस्तान में बनाया बंधक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर करनाल के दो युवकों और कैथल जिले के दंपती से 69 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी एजेंट ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया की बजाए कजाकिस्तान भेज दिया। वहां उन्हें बंधक बना लिया। पिटाई करते हुए वीडियो परिजन को भेजकर 25 लाख रुपये की डिमांड की। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव चिड़ाव निवासी राज कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे साहिल शर्मा और दादूपुर वासी मनदीप, करनाल की एसपी काॅलोनी निवासी प्रिंस, कैथल के सिरसल गांव निवासी शुभम और उनकी पत्नी काजल को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए सभी के दस्तावेज 28 नवंबर, 2025 को जींद के शामलो कलां निवासी अमन को दिए थे। आरोपी ने जल्द से जल्द आस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था। आरोपी अमन ने पांचों को 13 दिसंबर, 2025 को मुंबई एयरपोर्ट से हवाई जहाज के माध्यम से कजाकिस्तान के अल्माटी भेज दिया। वहां पहुंचने के तीन दिन बाद 16 दिसंबर, 2025 को परिवार के पास आरोपी अमन का फोन आया कि आपके सभी बच्चे सिडनी, आस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं, पेमेंट दे दो।
शिकायतकर्ता राजकुमार ने रुपये दे दिए। जब उन्होंने आरोपी को बोला कि बच्चों से बात करवा दो, तो उसने उन्हें सभी के सोने होने का बहाना बनाकर टाल दिया। एजेंट ने उनकी सुबह बात करवाने की बात कही। लेकिन बात नहीं करवाई। राजकुमार के बताया कि 17 दिसंबर को उनके पास एक विदेशी नंबर से कॉल आई। आरोपी अमन ने 25 लाख रुपये और देने की बात कही। उसने कहा कि अगर 25 लाख दोगे तो बच्चों को छोड़ देंगे। इसके बाद पाइप और डंडों से पीटते हुए वीडियो भेजी। वीडियो में दो अन्य आरोपी असंध के जबाला निवासी पवन और परमजीत धमकी दे रहे थे। पिटाई करते हुए पांचों से बुलवा रहे थे कि वो आस्ट्रेलिया में हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके बच्चे अल्माटी कजाकिस्तान में हैं। एजेंटों के गिरोह ने पांचों को बंधक बनाया हुआ है। आरोपी धमकी दे रहे है कि पैसे भेजों, वरना आपके बच्चों को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
पीड़ितों ने सदर थाना पुलिस से बच्चों को सुरक्षित भारत लाए जाने की गुहार लगाई है। सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और इमीग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
-- --