फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five people beaten, one seriously injured

Karnal News: पांच लोगों को पीटा, एक गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Five people beaten, one seriously injured
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। क्रिकेट खेलते समय हुए झगड़े की रंजिश रखते हुए कुछ लोगों ने पांच लोगों पर हमला कर चोटिल कर दिया। एक युवक को काफी चोटें आई हैं। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी नीलोखेड़ी को विक्की निवासी समाना बहु गांव ने बताया कि वह झिलमिल ढाबे पर रात की ड्यूटी करता है। वीरवार को जब वह अपने घर पर था तो कर्मवीर को फोन आया। उसने बताया कि उसके भाई देव के साथ नीलोखेड़ी में झगड़ा हो गया है।
विज्ञापन

वह मौके पर पहुंचा तो पता चला कि उसका भाई देव और उसके दोस्त अभिषेक, प्रगट, प्रीतम और नवीन जब बाइकों से घर आ रहे थे तो चोपड़ा रेस्टोरेंट के नजदीक पेट्रोल पंप नीलोखेड़ी के पास साहिल वासी कलसी अपने 7-8 दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर आया और उनके साथ मारपीट करने लगा। पता चला कि उनका करीब एक माह पहले क्रिकेट खेलते हुए झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल उसकी रंजिश रखे हुए था। साहिल ने जमीन पर पड़े डंडे से उसके भाई के सिर पर चोट मारी और उसके साथियों ने उसके भाई देव समेत अभिषेक, प्रगट, प्रीतम व नवीन को लात घूसों से चोटें मारीं।

इस वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। उसके भाई देव को उसके दोस्तों ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल नीलोखेड़ी पहुंचाया।
यहां से उसे करनाल रेफर कर दिया। अब वह अपने भाई का इलाज करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed