फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five henchmen of Sunil Kejriwal gang arrested...

Karnal News: गलियां दे विच हमर कूक दी, असले पौन पटाके नी...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Five henchmen of Sunil Kejriwal gang arrested...
- दयाल सिंह कॉलेज में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न, अंतिम दिन संगीत और नृत्य विधा पर मचाया धमाल
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। गलियां दे विच हमर कूक दी, असले पौन पटाके नी..., जे तीन-चार घबरू हलाल कित्ते न फायदा की प्लाजो पा के निकली दा.. और तेरी वे ड्राइवर अमेरिका वालेया कित्थे जांदी तनख्वाह.. जैसे पंजाबी गीतों पर विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। मौका था प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का। दयाल सिंह कॉलेज में दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन नृत्य, गायन और वाद्य संगीत जैसी कई विधाओं की प्रतियोगिता हुई।

नृत्य में विद्यार्थियों ने पंजाबी के अलावा हरियाणवी, राजस्थानी और बालीवुड गीतों पर भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। एक के बाद एक प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों ने समां बांधा। हालांकि एक दिन पहले भाषण, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग आदि विधाओं में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. आशिमा गक्खड़ ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर किसी में कोई न कोई प्रतिभा जरूर होती है, उसको संवारने का मौका इस तरह के मंच पर मिलता है। प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में निखार आता है। यह एक ऐसा मंच है जहां विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन कर सकते हैं। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. रेणु ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा होता है। निर्णायक की भूमिका मनीषा शर्मा, पूनम सिंगला, हरियाणा स्टेट थियेटर प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता पवन और विवेक ने निभाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




यह रहे परिणाम

- नृत्य : हरमन प्रथम, विधि द्वितीय, महक तृतीय

- संगीत : कविता प्रथम, पीयूष द्वितीय, अनु तृतीय

- वाद्य संगीत : पीयूष प्रथम, दिपिन द्वितीय, रिषीत तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed