फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   First keep a mirror in front of you, then complain about someone else...

Karnal News: सामने पहले आइना रखना, फिर किसी और से गिला रखना...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
First keep a mirror in front of you, then complain about someone else...
जिमखाना क्लब में रविवार को सजी साहित्यकारों की महफिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिमखाना क्लब में रविवार को कवियों की महफिल सजी। डॉ. कमर रईस ने कहा ‘सामने पहले आइना रखना, फिर किसी और से गिला रखना...। कवयित्री अंजू शर्मा ने कहा ‘धर्म पूछकर मारते, गोली खाई सीने पर नहीं बदला धर्म...। कवि भारत भूषण वर्मा ने कहा, सिंधु और सिंदूर का बना अजब संयोग। सिंदूर ने मिटा दिया, शैतानी का रोग...।
कवि डॉ. एसके शर्मा ने कहा ‘वे दृश्य नजर उनसे टकरा गई, जिंदगी में अचानक बहार आ गई। दिल में दिल वो पहली सी थरकन नहीं अब मुहब्बत में शायद कमी आ गई...। कवि दलीप खरेरा ने कहा ‘दोस्तों की दरियादिली पर हम फिदा हो गए...। कवि डॉ. कमर रईस ने कहा ‘सामने पहले आइना रखना, फिर किसी और से गिला रखना...।
विज्ञापन

कवि गुरमुख सिंह वडै़च ने कहा ‘हम क्या बनने आए थे और क्या बन बैठे...। कवि आशीष ताज ने कहा ‘ए वतन तेरी मिट्टी पे कुर्बान हूं...। महफिल के आगाज से पहले सभी ने राष्ट्रीय गान गाकर देश में आपसी भाईचारा कायम होने तथा सुख-समृद्धि की कामना व देश के लिए शहीद हुए नौजवानों को श्रृद्धांजलि दी। महफिल की अध्यक्षता दिल्ली से आए वरिष्ठ कवि जितेन्द्र वशिष्ठ, मुख्य अतिथि अंग्रेज व विशिष्ट अतिथि अनिल खरब, डॉ. कमर रईस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि जय भारद्वाज ने कहा ‘झूठ न बोला गया इस बात से डरता रहा...। कवि मनोज मधुरभाषी ने कहा ‘गैरों का दुखड़ा सुनाने का क्या फायदा...। कवि अशोक मलंग ने कहा ‘है आग भरी दिल में, तूफान है सांसों में...। कवयित्री गुरविंद्र कौर ने कहा ‘देखो वीर जवानों अपने खून पे कोई दाग न आए...। कवि नरेश लाभ ने कहा जीवन संयाम है बनिए सब बलवान...। कवि प्रवीण जन्नत ने कहा ‘मेरी राहों में रोड़े से पहाड़ कर...। कवि अनिल चोपड़ा ने कहा ‘ये कहते हुए मेरे दुश्मन मुझे हँसते हुए छोड़ के चले...। मौके पर कवि राजेंद्र शर्मा, प्रेम पाल सागर, राजपाल, दिलबाग सिंह, कृष्ण निर्माण, पूर्ण चंद शर्मा, इंदु शर्मा, तमन्ना, कवियों ने शिरकत की व अपनी अपनी-अपनी कविताएं सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed