फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   first drone spray unit inaugurated in private sector of Country in Karnal

Haryana: निजी क्षेत्र में देश की पहली ड्रोन स्प्रे यूनिट का आगाज, 14 ड्रोन खरीदने वाले किसान ने की शुरुआत

Wed, 03 May 2023 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 May 2023 11:33 PM IST
सार

एक साथ 14 ड्रोन खरीदने वाले पहले किसान हवा सिंह ने केंद्र की शुरुआत की है। तीन ड्रोन का प्रदर्शन करके भी दिखाया। इस मौके पर डीजीसीए के सर्टिफाइड इंस्पेक्टर, ड्रोन कंपनी के अधिकारियों ने किसानों की आशंकाओं का समाधान किया।

विज्ञापन
first drone spray unit inaugurated in private sector  of Country in Karnal
निजी क्षेत्र में देश की पहली ड्रोन स्प्रे यूनिट का आगाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

निजी क्षेत्र में देश की पहली ड्रोन स्प्रे यूनिट शुरू हो चुकी है। एक साथ 14 ड्रोन खरीदने वाले देश के पहले किसान हवा सिंह ने बुधवार को केंद्र की विधिवत शुरुआत की। क्षेत्र के कई गांवों के सरपंच व गणमान्य लोगों की मौजूदगी में तीन ड्रोन का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


किसानों को बताया गया कि ड्रोन से कितने कम समय और जल में खाद व खरपतवारनाशक दवाइयों का स्प्रे किया जा सकता है। इस मौके पर डीजीसीए के सर्टिफाइड इंस्पेक्टर, ड्रोन कंपनी के अधिकारियों ने किसानों की आशंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन


चुलकाना धाम (पानीपत) निवासी हवा सिंह ने घरौंडा में आर्य स्कूल के सामने किसानों को किराए पर ड्रोन उपलब्ध कराने का केंद्र स्थापित किया। ये देश का पहला 14 ड्रोन वाला प्राइवेट सेक्टर का केंद्र है। जिस कंपनी से ड्रोन खरीदे गए हैं, उसने तीन ड्रोन तत्काल उपलब्ध करा दिए हैं, शेष 11 ड्रोन 15 मई तक आपूर्ति करेगी लेकिन बुधवार को विधिवत रूप से ड्रोन स्प्रे केंद्र का शुभारंभ कर दिया गया। यहां से अब किसानों व अन्य को किराए पर ड्रोन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिदेशक (उद्यान) डॉ. सतेंद्र यादव, ड्रोन कंपनी आईओटेक वर्ल्ड के सेल्स हेड विशाल भारद्वाज, एसबीआई निसिंग के शाखा प्रबंधक अमित श्रीवास्तव की मौजूदगी में प्रशिक्षकों ने तीन ड्रोन से फसलों में तरल खाद, खरपतवारनाशक दवाओं का स्प्रे करके दिखाया। साथ ही किसानों को उसके संचालन की प्रक्रिया को भी समझाया गया।

डीजीसीए के सर्टिफाइड इंस्पेक्टर एवं डीडी (उद्यान) डॉ. सतेंद्र यादव ने बताया कि आने वाला समय ड्रोन का है, खेती के साथ-साथ उद्योग, बाजारों में ड्रोन का इस्तेमाल तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसकी जानकारी किसान सहित जनसामान्य को होना आवश्यक है। हवा सिंह ऐसे किसान हैं, जिन्हें भारत सरकार ने पहली बार 14 ड्रोन एक साथ खरीदने की अनुमति दी है।

हवा सिंह ने बताया कि सिजेंटा से तो अनुबंध कर लिया, ये कंपनी एक ड्रोन के लिए प्रति वर्ष 15000 एकड़ भूमि उपलब्ध कराएगी। ऐसे ही कई कंपनियों से बात चल रही है। लेकिन मुख्य उद्देश्य व्यवसाय नहीं बल्कि किसानों को सस्ते में सुविधा मुहैया कराना है, इसलिए किसानों को 500 रुपये प्रति एकड़ की दर से स्प्रे के लिए ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशिक्षकों ने किसानों को ड्रोन को चलाकर दिखाया। इसके साथ 14 बाइक भी आई हैं, जिन पर ड्रोन रखने की व्यवस्था है। उन्हीं से खेतों तक ड्रोन पहुंचेगा। मौके पर डॉ. पंकज सूरी, शिव कुमार, महेंद्र कुमार गर्ग, गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाने वाले गोविंद वर्मा, शेरपाल रावल, मनीराम रावल आदि कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।


ड्रोन के लिए तैयार की बाइक
ड्रोन कंपनी ने ड्रोन विक्रय के साथ इसके लिए विशेष तौर पर बाइक भी बेची हैं। इन बाइक में ही ड्रोन को चार्ज करने के लिए चार्जर सिस्टम लगाया गया है। एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय सिर्फ 30 मिनट में ही ड्रोन की बैट्री फुल चार्ज हो जाएगी। एक ड्रोन सात मिनट में एक एकड़ की दर से खेत में तरल खाद व दवाइयों का स्प्रे करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed