फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   firing in government college

कॉलेज में प्राचार्य के कमरे से मात्र 40 कदम की दूरी पर युवकों ने किया हवाई फायर।

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
firing in government college
शहीद ऊधम सिंह राजकीय कॉलेज के प्राचार्य के कमरे से 40 कदम दूर कैंपस के अंदर ही एक युवक ने हवाई फायर कर दिया। जिससे कालेज में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग दो छात्र गुटों की आपसी रंजिश में की गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे प्राचार्य के कमरे के पास एक ग्रुप में 5 युवक खड़े थे। कुछ ही दूरी पर दूसरे ग्रुप में करीब 10 युवक खड़े थे। जब एक ग्रुप से एक युवक निकलकर आगे आया तो दूसरे ग्रुप के एक युवक ने एक फायर कर दिया। वारदात प्राचार्य के कमरे के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों गुट कॉलेज के छात्रों के हैं या बाहरी छात्रों के।
विज्ञापन

दहशत फैलाने के लिए फायरिंग
आशंका जताई जा रही है कि दोनों गुटों में पुरानी रंजिश थी। इसलिए फायर दहशत फैलाने के इरादे से की गई है। सुरक्षा के लिहाज से कॉलेज में सीसीटीवी अनिवार्य है ताकि आने वाले बाहरी छात्र-छात्राओं और युवकों पर नजर रखी जा सके। वहीं कॉलेज के छात्र छात्राओं के पास आईकार्ड होना भी अनिवार्य है। परंतु कॉलेज के मेन गेट पर न तो सीसीटीवी लगा है, न विद्यार्थियों को आई कार्ड जारी किए गए हैं। कॉलेज में हुई इस घटना से जहां छात्रों में दहशत है वहीं अभिभावकों को भी बच्चों की चिंता सताने लगी है। कॉलेज में करीब 1250 विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। अभिभावक रमेश कुमार, श्याम लाल, मिहा सिंह और रणजीत सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रशासन को विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। कॉलेज के कुछ छात्रों ने बताया कि कुछ लड़के यहां का माहौल खराब करने में लगे हैं। गोली चलने की आवाज सुनते ही सभी अपने क्लास रूम से बाहर आ गए थे। यदि कॉलेज का माहौल ऐसा ही रहा तो पढ़ाई करना मुश्किल है।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य सतीश भारद्वाज का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वाले युवक कालेज के हैं या बाहर के फिलहाल कुछ नहीं कह सकते। कॉलेज में लाइब्रेरी का काम जारी है, जिसकी वजह से सीसीटीवी की तार टूट गई थी। जिन्हें जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतीश भारद्वाज, प्राचार्य, शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय
कॉलेज में गोली चलने की घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-सतपाल सिंह, थाना प्रभारी, इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed