{"_id":"652074956db896d7ad049004","slug":"firing-in-broad-daylight-on-mughal-canal-road-one-injured-karnal-news-c-18-knl1008-235271-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मुगल कैनाल रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मुगल कैनाल रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग, एक जख्मी
Sat, 07 Oct 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। न्यायालय से घर लौट रहे संजय हत्याकांड के आरोपी राजेश पर शुक्रवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। वारदात दोपहर में करीब ढाई बजे मुगल कैनाल रोड पर हुई, जब बाइक और स्कूटी पर सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने राजेश की कार को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली राजेश के पैर में लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। लोगों की मदद से राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं फायरिंग के बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। भीड़भाड़ वाली सड़क पर दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्रवासियों में भी दहशत फैल गई।
विदित हो कि दिसंबर-2015 में नरसी गांव निवासी संजय रोड़ की रंजिशन हत्या कर दी गई थी। इस मामले में करीब 15 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। इन आरोपियों में कोट मोहल्ला निवासी राजेश का भी नाम आया था। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अन्य हत्यारोपियों के साथ राजेश को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत पर रिहा होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में राजेश अपने तीन साथियों के साथ तारीख पर गया था। अदालती कार्रवाई में शामिल होने के बाद वह साथियो के संग कार में घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह मुगल कैनाल मार्केट के पास पहुंचा तो एक्टिवा और बाइक पर सवार करीब पांच लोग अचानक आ धमके। उन्होंने कार के साइड में बाइक व स्कूटी लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने करीब छह राउंड फायर किए। इसमें एक गोली राजेश के पैर में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। आनन-फानन में लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। साथ ही आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
परिजनों ने मांगी पुलिस सुरक्षा
दिनदहाड़े सरे बाजार राजेश पर फायरिंग की घटना के बाद परिजनों में खौफ है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है।