फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Firing in broad daylight in Karnal, three masked miscreants opened fire; CIA team reached the spot

Haryana: करनाल में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली; सीआईए की टीम मौके पर पहुंची

Tue, 11 Feb 2025 02:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Feb 2025 02:50 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
Firing in broad daylight in Karnal, three masked miscreants opened fire; CIA team reached the spot
पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल के चार चमन क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना दोपहर करीब 2:00 बजे की है, जब श्रीराम कोरियर दुकान पर बैठे युवक खाना खा रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और एक राउंड फायर कर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार तुरंत बाहर आ गए और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर लाठी और तलवार लहराते हुए वहां से भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed