फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Firing and stone pelting in liquor smuggling

शराब तस्करी में हुई फायरिंग और पत्थरबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Firing and stone pelting in liquor smuggling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। अराईंपुरा रोड पर वीरवार सुबह दो गुटों में विवाद के दौरान फायरिंग हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के दो-दो युवक घायल हो गए। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर फायर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से तीन कारतूस के खोल बरामद किए हैं। मामला शराब की तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है। शराब ठेकेदार का भाई व एक पार्टी का युवा जिला प्रधान उत्तम घणघस पक्ष के दो युवक करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि दूसरे पक्ष के लोग स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचेे। फायरिंग और पत्थरबाजी देख राहगीरों में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार फिलहाल एक पक्ष की शिकायत मिली है, शराब ठेकेदार की ओर से शिकायत नहीं आई है। दोनों पक्षों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है।
वीरवार सुबह शराब ठेकेदार का भाई काला घणगस एवं नेता उत्तम घणघस के साथियों व गांव अराईंपुरा के दो युवकों के बीच अराईंपुरा रोड स्थित जगदंबा राइस मिल के सामने कहासुनी हो गई थी। जिससे दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के अराईंपुरा निवासी विजय व मोहित घायल हुए और ठेकेदार पक्ष के साहब सिंह व प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायर करने के आरोप लगाए। ठेकेदार एवं एक पार्टी के नेता उत्तम ने बताया कि वे सुबह मौके पर नहीं थे, जबकि उनके साथ साहब सिंह और उसके भतीजे प्रताप सिंह अराईंपुरा रोड पर गए थे।
विज्ञापन

तस्करी की सूचना पर गए तो युवकों ने किया हमला
शराब ठेकेदार के भाई उत्तम घणघस ने बताया कि अराईंपुरा गांव के कुछ युवक शराब की तस्करी करते हैं। वीरवार सुबह उन्हें तस्करी की सूचना मिली थी। जिसको लेकर उनके साथी अर्राइंपुरा रोड पर गए थे। जहां पर कुछ युवकों ने उनके साथियों पर हमला कर दिया। जिसमें उनके दो साथी घायल हो गए। शराब ठेकेदार ने दूसरे पक्ष की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार के साथियों ने रास्ते में घेर कर पीटा
दूसरे पक्ष के विजय कुमार ने बताया कि वह वीरवार सुबह अपने साथी मोहित के साथ खेतों से पशुओं का चारा लेकर वापस गांव की ओर आ रहे थे। जगदंबा राइस मिल के शराब ठेकेदार व उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। कुछ समय बाद गांव से कुछ लोग आ गए और उन्होंने विरोध किया, तो उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने अपने बचाव में उन पर पत्थर जरूर फेंके।

-अराईंपुरा रोड स्थित जगदंबा राइस मिल के पास दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। मामले में गांव अराईंपुरा के युवाओं ने शिकायत दी है, दूसरे पक्ष ने अभी शिकायत नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से कारतूस के तीन खोल बरामद हुए हैं।
- बहादुर सिंह, थाना प्रभारी घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed