{"_id":"68242689eafa967eb70ce054","slug":"fire-broke-out-in-karnal-due-to-ac-of-moving-car-police-and-fire-brigade-took-over-front-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में चलती कार के एसी से लगी आग: पुलिस व फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा, तब तक गाड़ी जलकर हुई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में चलती कार के एसी से लगी आग: पुलिस व फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा, तब तक गाड़ी जलकर हुई खाक
Wed, 14 May 2025 10:43 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 14 May 2025 10:43 AM IST
सार
कार चालक करनैल सिंह ने बताया कि वे मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी ब्रेजा कार से धनौली से अपने घर असंध लौट रहे थे। जैसे ही वे धनौली के पास पहुंचे, कार के एसी में अचानक चिंगारी उठी।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
करनाल के असंध के धनौली गांव में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब चलती ब्रेजा कार में अचानक आग लग गई। आग कार के एसी में चिंगारी उठने से लगी, जिसके कुछ ही पलों में कार में विस्फोट हो गया और आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। धमाके से कार के शीशे टूट गए और तेल का टैंक भी फट गया। गनीमत यह रही कि कार चालक समय रहते बाहर निकल गया और सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
कार चालक करनैल सिंह ने बताया कि वे मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी ब्रेजा कार से धनौली से अपने घर असंध लौट रहे थे। जैसे ही वे धनौली के पास पहुंचे, कार के एसी में अचानक चिंगारी उठी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए करनैल सिंह ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल गए। तभी कार में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जल उठी।
विज्ञापन
धमाके के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने समय रहते मोर्चा संभालते हुए कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
इस हादसे में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। सीटें, टायर, इंजन सहित कार का अधिकांश हिस्सा जल गया। केवल उसका ढांचा शेष रह गया है। कार मालिक करनैल सिंह का कहना है कि उनकी कार बिल्कुल नई थी और बहुत कम इस्तेमाल होती थी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।