{"_id":"62685922f7fe740b48200226","slug":"fire-broke-out-due-to-storm-hundreds-of-farmers-wells-agricultural-machinery-burnt-karnal-news-knl10624236","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से भड़की आग, सैकड़ों किसानों के कूप, कृषि यंत्र जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से भड़की आग, सैकड़ों किसानों के कूप, कृषि यंत्र जले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक/करनाल। जिले में सोमवार शाम आई आंधी ने कई जगहों पर तबाही मचाई। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी से आग भड़क गई। कई किसान आग से घिर गए। सैैकड़ों किसानों की कूप, कृषि यंत्र आग की भेंट चढ़ गए। गांव पबाना हसनपुर में खेत में रिपर से तूड़ी बना रहे पांच किसान आग से घिर गए, जान बचाने के लिए खेत में बने कमरे का सहारा लिया, लेकिन वहां भी धुंए से घुटन होने लगी। इस दौरान एक किसान के करीब 20 एकड़ फाने व ट्राली जल गई।
कई किसानों के डेरे पर बने घरों में आग की लपटें पहुंच गई, उन्होंने घर से बाहर भाग कर जान बचाई। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी भीषण आग लगने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। हवा की गति कम होने पर ही आग कम हुई। आग से सैकड़ों हरे पेड़ भी जल गए।
इनका हुआ नुकसान
कुरलन रोड पर बनी बलजीत सिंह की कोठी में खड़ी ट्राली तूड़ी से भरी थी, जिसमें आग लग गई। डेरे के पास बने हुए कूपों में आग लग गई । पबाना हसनपुर में जीवन की 60 ट्राली, मोहन राणा के 20 एकड़ फानों में आग लग गई। मूनक खेड़ी पर पवन की डेढ़ सौ ट्राली कूप में आग लग गई। राजबीर के 25 ट्राली और ऐचला के खेतों में खड़े ओम प्रकाश ध्याना के डंपर में आग लग गई। ऐचला के राजेश की आधा किले की खीरे की बेल जल गई। 40 ट्राली ट्यूबेल पर बने कूप में आग लग गई। मूनक के भजन सिंह के 80 ट्राली के बने चार कूप में आग लग गई। कृष्ण शर्मा के 25 किले फाने जल गए। अनिल शर्मा की दो ट्राली तूड़ी जल गई। मूनक निवासी सरवन कुमार के दो मकानों की छतों में आग लग गई। नानक की 10 ट्राली के कूप जल गए। सरवन की 10 ट्राली, इकबाल की आठ ट्राली, महेंद्र सिंह के पांच एकड़ फानों में आग लग गई।
विज्ञापन
एक पल लगा की आज तो गई जान...
पबाना हसनपुर के मोहन राणा ने बताया की शाम के समय वह अपने खेत में तुड़ी बना रहा था की जोर से आंधी आई व मानपुरा की तरफ से आग लगी हुई उनके खेत में आ गई। इस दौरान खेत में सतपाल राणा, गल्ला, मोहित, संतोष सहित करीब सात से आठ व्यक्ति थे। हमारे चारों तरफ आग ने घेरा बना लिया और वह खेत में बने अलग अलग कमरों में जाने लगे तो वहां धुएं के कारण उनका दम घुटने लगा, बाहर जाए तो आग की तेज लपटे थी। एक पहल तो ऐसा लगा की आज तो जान गई लेकिन कुछ सेंकड़ बाद हवा की दिशा बदल गई और उनकी जान बच गई।
ओम प्रकाश ने बताया कि मूनक खेड़ा के समीप मिट्टी खोदाई का काम चल रहा है, आंधी आने पर खेत में ही डंपर व जेसीबी को खड़ा कर दिया था, लेकिन तेज रफ्तार आग उसके डंपरों की तरफ आ गई और एक डंपर जल गया। हालांकि जेसीबी से मिट्टी डालकर आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन आग बढ़ती गई।
पबाना हसनपुर के नंबरदार अंग्रेज सिंह ने बताया कि उसका घर कुरलन रोड पर है। आग की लपटें उसके घर तक आ गई। पशु बाड़े में बंधी भैंसें झुलस गई तो उन्हें खोलना पड़ा। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची।
सभी गांवों के पटवारियों को नुकसान का आकलन करने के लिए रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं। किसके कितने कूप, ट्राली व सामान का नुकसान हुआ, जल्द रिपोर्ट तैयार कर कार्यालय में पहुंचाई जाएगी।
रामकुमार, नायब तहसीलदार