फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Final rehearsal of Republic Day today

Karnal News: गणतंत्र दिवस का अंतिम पूर्वाभ्यास आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Final rehearsal of Republic Day today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी को होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है। शुक्रवार को इसका अंतिम पूर्वाभ्यास होगा, इसमें डीसी उत्तम सिंह झंडा फहराएंगे। कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के लिए एसडीएम अनुभव मेहता वीरवार को कैथल रोड स्थित पुलिस लाइन पहुंचे।
उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम की टीमों का चयन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस, होमगार्ड तथा पीटी शो के बच्चों ने जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन

प्रथम व महिला पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई ज्योति छोक्कर, हरियाणा पुलिस की दूसरी टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई विभिन्न तथा तीसरी व होमगार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व एसआई शमशेर ने किया और परेड का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी (एएसपी) हर्षित गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न विभिन्न राजकीय स्कूलों के लगभग 1200 बच्चों ने पीटी शो की रिहर्सल की। डंबल व लेजियम के बच्चों ने भी अभ्यास किया।
कनिका पब्लिक स्कूल और नीलोखेड़ी गुरुकुल के बच्चों ने सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति दी। इस दौरान दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, प्रकाश पब्लिक स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल और ओपीएस विद्या मंदिर के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विभिन्न राजकीय स्कूलों की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य का अभ्यास किया। इस मौके पर नगराधीश मोनिका, जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश, डीपीसी ज्योत्सना, प्रधानाचार्य संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed